महाराष्ट्र बनेगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फडणवीस बोले- तकनीक और नए आइडिया के साथ राज्य में आएं अमेरिकी निवेशक

Devendra Fadnavis Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इंडो-अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स में अमेरिकी निवेशकों को महाराष्ट्र में AI, डेटा सेंटर और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश का न्योता दिया।
Fadnavis invited US investors to invest in AI at the IACC Council meeting
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र , अमेरिकी निवेश सोर्स- X
Updated on

Maharashtra Investment Opportunities: महाराष्ट्र को निवेशकों के लिए सफल डेस्टिनेशन बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमेरिकी निवेशकों से राज्य में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा सेंटर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश के बड़े अवसर हैं।

वे मंगलवार को इंडो-अमेरिकन चेंबर ऑफ कॉमर्स की राष्ट्रीय परिषद 2026 में बोल रहे थे। सीएम ने कहा कि अमेरिकी निवेशक अपनी तकनीक, शोध और नए विचारों के साथ महाराष्ट्र आएं।

राज्य सरकार उन्हें कुशल मानव संसाधन, बड़ा बाजार और जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती साझेदारी में महाराष्ट्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बदलती तकनीक को देखते हुए महाराष्ट्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अनुसंधान एवं विकास, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर का विस्तार किया जा रहा है।

महाराष्ट्र की मजबूत अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री के अनुसार महाराष्ट्र की 660 अरब डॉलर है और कर रहा है। राज्य की करीब 65 प्रतिशत आबादी 27 वर्ष पिछले सात वर्षों से राज्य 10.2 प्रतिशत की दर से विकास तक की है। उत्पादन से लेकर मनोरंजन तक कई क्षेत्रों में महाराष्ट्र की मजबूत मौजूदगी है।

Fadnavis invited US investors to invest in AI at the IACC Council meeting
फडणवीस कैबिनेट का बड़ा फैसला, पंढरपुर पुनर्वास नीति मंजूर; 3,993 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार

आर्थिक संबंध मजबूत करने पर जोर

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत है। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और बढ़ाना जरूरी है। सम्मेलन में भारत और अमेरिका के निवेशक तथा उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में भी अवसर

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि नवी मुंबई में 165 एकड़ क्षेत्र में मेडिसिटी विकसित की जा रही है। मुंबई और नवी मुंबई में डिजिटल बुनियादी ढांचे का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और डिजिटल क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग से महाराष्ट्र में बड़े अवसर पैदा हो सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com