गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Malad में नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता पर कटर से हमला; एक आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra News: मालाड के कुरार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के पिता पर कटर से हमला किया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: कुरार पुलिस स्टेशन की सीमा में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपनी सहेली के साथ कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान तीन युवक उसके पास पहुंचे और अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियों ने पीड़िता के निजी अंगों को छूने की कोशिश की, जिससे वह घबरा गई।

परिजनों के पहुंचते ही बढ़ी हिंसा

घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपियों का विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और एक आरोपी ने कटर से पीड़िता के पिता पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में पिता गंभीर रूप से घायल

कटर से किए गए हमले में पीड़िता के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

हमले के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने विशाल दिलीप शिर्के नामक आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर बाद में गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपियों की पहचान ओमकार और विनायक के रूप में हुई है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

कुरार पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और जानलेवा हमले से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की

India-Bangladesh: शेख हसीना के दौर को बताया अनकंफर्टेबल, अब भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहता है बांग्लादेश

दिल्ली विधानसभा पीएसी का 'शीश महल' का दौरा, केजरीवाल आवास पर हुए खर्च की होगी जांच; कैमरों के साथ पहुंचेगी टीम

Hindi Diwas 2026: जब सबसे ज्यादा लोग बोलते हैं हिंदी, तो क्यों नहीं मिला राष्ट्रभाषा का दर्जा? पढें पूरी खबर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के बच्चे को भी लगी गोली