प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स: AI
मुंबई

मालाड में नशीला इंजेक्शन देने से 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, कुरार पुलिस ने 4 दोस्तों को किया गिरफ्तार

Malad Drug Overdose: मालाड के कुरार में 19 वर्षीय अमन सोनी को जबरन नशीला इंजेक्शन देने से संदिग्ध मौत। परिजनों के आरोप और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 4 दोस्तों को गिरफ्तार किया।

रूपम सिंह

Malad Youth Suspicious Death: मालाड पूर्व के कुरार विलेज पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 19 वर्षीय अमन सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अमन को उसके कुछ दोस्त घर से बुलाकर अप्पापाड़ा स्थित बुवा सालवी गार्डन ले गए थे।

वहां कथित तौर पर उसे जबरन इंजेक्शन के जरिए नशीला पदार्थ दिया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

वीडियो सामने आने का दावा

मामले से जुड़ा एक कथित वीडियो भी सामने आया है। परिजनों के मुताबिक, वीडियो में अमन नशे की हालत में परेशान दिखाई दे रहा है और उसके आसपास मौजूद कुछ युवक उसे इंजेक्शन लगाते नजर आ रहे हैं।

परिवार का दावा है कि अगर अमन को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। हालांकि, वीडियो की वास्तविकता और उसमें दिखाई दे रही घटनाओं की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

नशे की लत छोड़ चुका था अमन

मालाड परिजनों ने बताया कि अमन पहले नशे की आदत छोड़ चुका था। उनका आरोप है कि उसके पुराने दोस्त उसे बहला-फुसलाकर दोबारा अपने साथ ले गए। इसके बाद हुई घटना में उसकी जान चली गई।

चार आरोपी गिरफ्तार

मामले में कार्रवाई करते हुए कुरार पुलिस ने कुणाल शाह, अभिषेक गुप्ता, आलोक राजपूत और रोहित गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब चारों आरोपियों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है।

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

डीसीपी गजानन राजमाने के अनुसार, मामले की जांच जारी है। अमन की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस कथित वीडियो समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास

India Bloc March Live: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मैदान में विपक्ष, बीजेपी ने राहुल को बताया कुंठाधिपति

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार! APP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया बड़ा दावा, CJP को सत्ता रहा डर

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला