नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

मालाड मारपीट मामले में संजय निरुपम के अल्टीमेटम के बाद कार्रवाई तेज, 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार

Mumbai Police Action Kurar: मुंबई के मालाड में मारपीट मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संजय निरुपम ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Malad Assualt Case Arrest Update: मुंबई के मालाड पूर्व स्थित कुरार विलेज के इस्लामपुरा इलाके में कथित मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में साहिल सुरती, इदरीसी सुरती, सफीम अनिम अजमीम, इम्तियाज फकीर मोहम्मद खान, अंजुम और फातिमा शामिल हैं। वहीं इस मामले में 4 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

अल्टीमेटम के बाद बढ़ी कार्रवाई

इस मामले में संजय निरुपम द्वारा 48 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हुई। घटना के दो दिन बाद निरुपम ने कुरार पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और मीडिया से बातचीत की।

पीड़ित परिवार पर दबाव के आरोप

संजय निरुपम ने स्थानीय विधायक और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सख्त कार्रवाई की मांग

निरुपम ने चेतावनी दी कि इस मामले में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप

बृजभूषण सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं महिला पहलवान, 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई