बिजली चोरी की प्रतीकात्मक तस्वीर  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में बिजली चोरों पर महावितरण का शिकंजा, 3 दिन में 250 मामले उजागर; 6 करोड़ की चोरी पकड़ी

Mahavitaran Electricity Theft Maharashtra: महाराष्ट्र में महावितरण के विशेष अभियान में 3 दिन में 250 बिजली चोरी मामले पकड़े गए। करीब 6.27 करोड़ रुपये के बिल जारी कर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

प्रमोद यादव

Highlights

  • महावितरण ने तीन दिनों में बिजली चोरी और अवैध इस्तेमाल के 250 मामले पकड़े।

  • राज्य में करीब 6.27 करोड़ रुपये की बिजली चोरी का खुलासा हुआ।

  • पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक 73 मामले सामने आए।

  • 240 मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई।

Power Theft 250 Cases Maharashtra: महाराष्ट्र में बिजली चोरी और अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ महावितरण ने राज्यव्यापी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है।

सुरक्षा एवं प्रवर्तन विभाग की टीमों ने महज तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जांच करते हुए बिजली चोरी और अनधिकृत बिजली इस्तेमाल के कुल 250 मामले उजागर किए हैं। इस कार्रवाई में करीब 6 करोड़ 27 लाख रुपये की बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। 

महावितरण की ओर से  बिजली चोरी और राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए राज्य में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वॉड) के माध्यम से कोकण, पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली कनेक्शनों की जांच की गई।

पुणे क्षेत्र में सबसे अधिक 73 मामले सामने आए

तीन दिनों तक चले इस अभियान में क्षेत्रवार बिजली चोरी के मामले इस प्रकार सामने आए हैं। कोकण क्षेत्र में 53 मामले, पुणे क्षेत्र में 73, छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र में 56 मामले और नागपुर क्षेत्र में 68 मामले प्रकाश में आए।  जांच में सामने आई बिजली चोरी का मूल्यांकन कर संबंधित उपभोक्ताओं को कुल 6.27 करोड़ रुपये के बिल जारी किए गए हैं।

240 लोगों पर बिजली चोरी का मामला

महावितरण के अनुसार, बिजली चोरी के 240 मामलों में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, धारा 126 के तहत अनधिकृत बिजली इस्तेमाल के दो मामलों में कार्रवाई की गई। शेष मामलों में भी नियमानुसार आकलन और कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।

महावितरण ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय में बिजली चोरी का बिल और जुर्माने की राशि जमा नहीं की, उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराने के लिए शिकायत दी जाएगी। विद्युत अधिनियम के तहत बिजली चोरी के अपराध में जुर्माने के साथ अधिकतम तीन वर्ष तक की जेल का प्रावधान है।

बिजली कनेक्शन काटे गए उपभोक्ताओं पर भी नजर

महावितरण ने अब बकाया बिल के कारण जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं, उनके कनेक्शनों की भी जांच शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि कहीं बिना अधिकृत अनुमति के दोबारा बिजली का इस्तेमाल तो नहीं किया जा रहा है।

महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र की अपील

महावितरण के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक लोकेश चंद्र और सुरक्षा एवं प्रवर्तन विभाग की कार्यकारी निदेशक अपर्णा गिते ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत बिजली कनेक्शन लेकर ही बिजली का इस्तेमाल करें। कंपनी ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?

पंजाब के मुख्य सचिव को ED का समन, 26 नवंबर को पेश होने का निर्देश; भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज