जिला परिषद चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान आज, 2.08 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

Maharashtra ZP Election: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए मतदान आज। 2.08 करोड़ मतदाता तय करेंगे 7,438 उम्मीदवारों की किस्मत। 9 फरवरी को आएंगे नतीजे।

प्रिया जैस

Panchayat Samiti Polling Day: महाराष्ट्र में आज 'मिनी विधानसभा' कहे जाने वाले स्थानीय निकाय चुनावों का सबसे बड़ा दिन है। राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद (ZP) और पंचायत समितियों (PS) के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

यह चुनाव न केवल ग्रामीण विकास की दिशा तय करेंगे, बल्कि राज्य की मुख्य राजनीतिक युतियों (महायुति और महाविकास अघाड़ी) के लिए एक लिटमस टेस्ट भी साबित होंगे। महाराष्ट्र में 12 जिला परिषदों और उनके अंतर्गत आने वाली 125 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए शनिवार, 7 फरवरी को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी की है।

मैदान में उतरे 7,438 उम्मीदवार

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार जिला परिषदों की 731 सीटों और पंचायत समितियों की 1,462 सीटों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 2, 08, 20,702 है। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त की व्यवस्था भी की गई है।

  • 731 सीट (जिला परिषद)
  • 1462 सीट (पंचायत समिति)
  • 7438 उम्मीदवार

इन 12 जिलों में चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर जिला परिषदों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 13 जनवरी 2026 को की थी।

मूल रूप से 5 फरवरी को मतदान होना था लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण विमान हादसे में हुई उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु के कारण राज्य में 3 दिन का शोक घोषित होने से मतदान की तारीख बदल दी गई।

मतदान का समय

शनिवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोटिंग होगी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। वोटों की गिनती 9 फरवरी (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि ग्रामीण महाराष्ट्र की कमान किसके हाथ में होगी।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक