मतदाता पंजीकरण फॉर्म  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में मतदाता सूची का SIR अभियान तेज, 19-20 और 26-27 सितंबर को लगेंगे विशेष शिविर

Maharashtra SIR News: महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत 19, 20, 26 और 27 सितंबर को विशेष पंजीकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। 20 अक्टूबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी।

रूपम सिंह

Maharashtra Voter List Revision: महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, राज्य की विधानसभा क्षेत्रों में ये शिविर 19, 20, 26 और 27 सितंबर को लगाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा उपलब्ध कराना है।

नए मतदाता करा सकेंगे पंजीकरण

18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिक, जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, इन शिविरों में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नए मतदाता फॉर्म 6 भरकर अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता पंजीकरण और सूची में नाम शामिल करने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

नाम और विवरण की जांच का मौका

विशेष शिविरों में नागरिक प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और दर्ज विवरण जांच सकते हैं। यदि नाम, पता या अन्य जानकारी में किसी तरह की त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

इसी तरह, किसी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज होने या अन्य आवश्यक बदलाव की स्थिति में संबंधित फॉर्म के माध्यम से दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

SIR नोटिस मिलने वालों के लिए भी सुविधा

SIR प्रक्रिया के दौरान जिन नागरिकों को निर्वाचन विभाग की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ है, वे भी विशेष शिविरों में पहुंचकर आवश्यक सहायक दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर SIR-2026 से संबंधित निर्देश, ड्राफ्ट मतदाता सूची, नाम खोजने की सुविधा और हेल्प डेस्क की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां

महाराष्ट्र राज्य के लिए SIR-2026 कार्यक्रम में प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 20 सितंबर से 20 अक्टूबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि निर्धारित है। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों और आपत्तियों की जांच की जाएगी।

मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी या SIR प्रक्रिया को लेकर नागरिक मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की हेल्पलाइन 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की