परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र में सड़क हादसों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 2030 तक दुर्घटनाएं 50% कम करने के लिए सरकार का मेगा प्लान

Maharashtra Traffic Updates: महाराष्ट्र सरकार ने 2030 तक सड़क हादसों को 50% कम करने के लिए सख्त रोड सेफ्टी प्लान लागू किया है अब हर यात्री वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य होगी और ब्लैक स्पॉट सुधारे जाएंगे

रूपम सिंह

Maharashtra Traffic Updates Pratap Sarnaik Transport Minister: राज्य में लगातार बढ़ते सड़क हादसों और हजारों लोगों की मौतों पर लगाम लगाने के लिए महायुति सरकार ने अब 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी कर ली है। वर्ष 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने के लक्ष्य के साथ महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा रोड सेफ्टी प्लान लागू किया है।

इसके तहत अब हर यात्री वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य होगी, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घोषणा यह घोषणा एक उच्च स्तरीय सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक के - दौरान परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की। उन्होंने

कहा कि राज्यभर में 943 ब्लैक स्पॉट सुधारने के साथ ही खतरनाक मोड़ों पर क्रैश बैरियर लगाने का फैसला लिया गया है। सरनाईक ने यह भी दावा किया कि इन सख्त उपायों से सड़क हादसों में कमी लाकर हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

हर यात्री वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य, पियक्कड़ों पर होगी कार्रवाई

शुक्रवार को हुई एक उच्च स्तरीय सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान की गई, जिसमें परिवहन आयुक्त राजेश नार्वेकर, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त भरत कालस्कर, संयुक्त परिवहन आयुक्त रविंद्र गायकवाड़ और उप सचिव चेतन निकम सहित अन्य वरिष्ठ परिवहन अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 2025 में लगभग 63,805 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें लगभग 15,500 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या राज्य प्रशासन के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गई है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात