मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रफुल पटेल व छगन भुजबल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज! फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पर पहुंचे NCP नेता, अजित पवार के विभागों पर मंथन

Maharashtra Politics: अजित पवार के अंमित संस्कार के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल ने CM फडणवीस से मुलाकात की।

आकाश मसने

NCP leaders Meet CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास 'वर्षा' बंगले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल और धनंजय मुंडे जैसे कद्दावर नेता शामिल हुए।

सुनेत्रा पवार को डिप्टी CM बनाने का प्रस्ताव

सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात का मुख्य एजेंडा आगामी कैबिनेट विस्तार और पार्टी के भीतर सांगठनिक बदलाव है। इस बैठक NCP नेताओं ने मुख्यमंत्री के सामने सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा है। बारामती से सक्रिय राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाली सुनेत्रा पवार को बड़ी जिम्मेदारी देकर पार्टी महिलाओं और कैडर के बीच एक मजबूत संदेश देना चाहती है।

अजित पवार के मंत्रालयों को NCP के पास रखने की मांग

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ बैठक के दौरान NCP नेताओं ने स्पष्ट किया कि अजित पवार के पास जो मंत्रालय (पोर्टफोलियो) वर्तमान में हैं, वे NCP के पास ही रहने चाहिए। इसके अलावा, पार्टी के भीतर एक बड़े बदलाव की मांग भी उठी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि प्रफुल्ल पटेल को NCP का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद आधिकारिक तौर पर सौंप दिया जाए, ताकि आगामी चुनावों से पहले सांगठनिक पकड़ को और मजबूत किया जा सके।

छगन भुजबल की सक्रियता और वर्षा पर हलचल

वरिष्ठ मंत्री छगन भुजबल सबसे पहले 'वर्षा' बंगले पहुंचे, जिसके बाद सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल भी चर्चा में शामिल हुए। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि महायुति गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग और विभागों के बंटवारे को लेकर कुछ खींचतान चल रही है, जिसे सुलझाने के लिए यह हाई-प्रोफाइल मीटिंग बुलाई गई थी।

इस बैठक के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बनने तय माने जा रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री फडणवीस NCP की इन मांगों को स्वीकार करेंगे? और क्या सुनेत्रा पवार की एंट्री कैबिनेट में नंबर दो की हैसियत से होगी? इन सवालों ने राज्य के राजनीतिक पारे को गरमा दिया है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें