Laxman Hake (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

2029 से पहले बदलेंगे राज्य के समीकरण, यूबीटी-बीजेपी आएंगे साथ, लक्ष्मण हाके की सनसनीखेज भविष्यवाणी

Laxman Hake: ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके ने दावा किया कि 2029 से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा, जिसमें शिंदे-पवार और उद्धव-बीजेपी के नए गठबंधन बन सकते हैं।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Politics: ओबीसी आंदोलनकारी लक्ष्मण हाके ने आने वाले समय में महाराष्ट्र की सियासत में फिर एक बार बड़े बदलाव की भविष्यवाणी की है। हाके का दावा है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक राज्य के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल जाएंगे। भविष्य में एकनाथ शिंदे, शरद पवार के साथ नजर आ सकते हैं, जबकि उद्धव ठाकरे फिर से भाजपा के साथ खड़े दिख सकते हैं।

रविवार को मीडिया से बात करते हुए हाके ने महाराष्ट्र की राजनीति में ‘भूकंप’ लाने वाले दावे किए। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आने वाले समय में भाजपा और देवेंद्र फडणवीस को मुश्किल में डालने का प्रयास करेंगे। नतीजतन, 2029 के चुनावों में एकनाथ शिंदे की शिवसेना, शरद पवार और अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।

शिंदे करेंगे पवार से गठबंधन

वहीं, फिलहाल विरोध में खड़े उद्धव ठाकरे अपनी शिवसेना के साथ फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। जबकि राज ठाकरे की मनसे का जनाधार अब पहले जैसा नहीं रहा और उन्हें अभी कई वर्षों तक तैयारी करने की जरूरत है। लक्ष्मण हाके ने तर्क दिया कि इस नए ध्रुवीकरण की शुरुआत हाल ही में हुए पंचायत राज चुनावों में देखने को मिली है।

मुख्यमंत्री और भाजपा के लिए मुश्किलें

कई जगहों पर शिंदे की शिवसेना और दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मिलकर भाजपा का विरोध किया। हाके के अनुसार, शिंदे गुट के नेता और मंत्री हाल के दिनों में लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं, जो मुख्यमंत्री और भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा,“जिस तरह से पंचायत चुनावों में गठबंधन हुए, वह इशारा है कि 2029 में उद्धव ठाकरे और भाजपा एक तरफ होंगे, जबकि शिंदे और दोनों पवार दूसरी तरफ।”

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर