हर्षवर्धन सपकाल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Nagar Parishad Election में कांग्रेस का दावा, 41 नगराध्यक्ष और 1006 नगरसेवक जीते

Maharashtra की 288 नगर परिषद–नगर पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने 41 नगराध्यक्ष और 1006 नगरसेवक जीतने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र की 288 नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में मिले सेटबैक के बावजूद बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है। पार्टी ने कहा है कि इस चुनाव में उनके 41 नगराध्यक्ष और 1006 नगरसेवक जीते हैं।

दूसरी तरफ सत्ताधारी महायुति में शामिल होने के बावजूद शिंदे शिवसेना को 53 व अजीत पवार की राकां 37 सीटें जीतने में कामयाव रही। संसाधनों की कमी से जूझ रही कांग्रेस पार्टी की इस जीत से बेहद उत्साहित है।

खास तौर से विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने वाले हर्षवर्धन सपकाल के लिए यह जीत बड़े मायने रखती हैं। उन्होंने कहा कि अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने अपनी विचारधारा की ताकत पर संघर्ष किया।

किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद के बिना, केवल लोकतांत्रिक मूल्यों पर अडिग विश्वास रखते हुए सत्ताधारियों की धनशक्ति के खिलाफ कांग्रेस ने मजबूती से मुकाबला किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर इन चुनावों में राज्य के मतदाताओं ने कांग्रेस के 41 नगराध्यक्ष और 1006 नगरसेवक चुनकर दिए हैं। इन नतीजों से यह एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि पैसे से बड़ा विश्वास होता है और सत्ता से अधिक विचार महत्वपूर्ण होता है, यह कांग्रेस मुक्त भारत कहने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है।

आगे भी इसी ऊर्जा के साथ काम करें

सपकाल ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनावों में जीत-हार होती रहती है; कांग्रेस पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हार से निराश न होकर परे उत्साह के साथ लड़ने की ताकत, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प कांग्रेस कार्यकर्ताओं में है। कार्यकर्ताओं का यह विश्वास पार्टी संगठन की असली पूंजी है, जिसका अनुभव इस चुनाव में हुआ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 29 महानगरपालिका के चुनाव में कार्यकर्ताओं से इसी ऊर्जा के साथ काम करने का आवाहन किया है।

वडेट्टीवार व नसीम की भी अहम भूमिका

  • नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव की सफलता में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार व महाराष्ट्र कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट नसीम खान की भी अहम भूमिका है।
  • इन दोनों नेताओं ने भी सपकाल के साथ कंधे से कन्धा मिला कर प्रचार किया जिसका नतीजा इस चुनाव में देखने को मिला है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा