मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

ग्लोबल मेडिकल कॉन्फ्रेंस: महाराष्ट्र बनेगा हेल्थकेयर टूरिज्म का हब, CM फडणवीस की बड़ी पहल

Mumbai News: महाराष्ट्र को मेडिकल वेलनेस टूरिज्म का ग्लोबल हब बनाने के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल। मुंबई में 27-28 मार्च को ‘पल्स’ सम्मेलन, 2900+ हेल्थ एक्सपर्ट्स और निवेशकों की होगी भागीदारी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Pulse Global Health Summit Mumbai: महाराष्ट्र को हेल्थकेयर इनोवेशन और मेडिकल वेलनेस टूरिज्म के क्षेत्र में एक प्रमुख ग्लोबल हब के तौर पर स्थापित करने का लक्ष्य राज्य सरकार ने बनाया है। राज्य के हेल्थ केयर सेक्टर में अधिक निवेश की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं यह पहल की है।

मुंबई में होगा 2 दिवसीय 'पल्स'

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चिकित्सा विभाग की एक रिव्यू मीटिंग में मार्गदर्शन करते हुए मेडिकल वेलनेस टूरिज्म में एक मजबूत 'महाराष्ट्र ब्रांड' बनाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को वर्ल्ड हेल्थ इवेंट आयोजित किए जाने का निर्देश दिया। 'पल्स' नाम से यह वैश्विक सम्मेलन मुंबई में आगामी 27-28 मार्च को होगा।

2900 से ज्यादा हेल्थ एक्सप्रेस का सहभाग

बताया गया कि इस प्रतिष्ठित इवेंट में लगभग 2,900 मेडिकल एक्सपर्ट, रिसर्चर, पॉलिसीमेकर और इन्वेस्टर के शामिल होने की उम्मीद है। सीएम का कहना है कि महंगे पारंपरिक इलाज के बजाय प्रिवेंटिव थेरेपी के लिए बढ़ती ग्लोबल पसंद को देखते हुए इस सेक्टर में महाराष्ट्र में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य संबंधी पहलों में आयुष चिकित्सा प्रणालियों को शामिल करने का निर्देश दिया।

नवाचार पर जोर

उल्लेखनीय है कि पिछली 1 फरवरी को आए केंद्रीय बजट में भी देश की पारंपरिक आयुष चिकित्सा प्रणाली में शोध को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है। स्वास्थ्य सेवा में नवाचार पर प्रकाश डालते हुए, सीएम फडणवीस ने कहा कि कई स्टार्टअप चिकित्सा क्षेत्र में काम कर रहे हैं और सम्मेलन के माध्यम से उनकी अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है ।

मेडिकल सेक्टर में निवेश

राज्य सरकार ने वैश्विक स्वास्थ्य सेवा निवेशकों की भागीदारी पर भी जोर दिया है। सीएम ने कहा कि इससे महाराष्ट्र के प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क में निवेश हो सकता है। उन्होंने विभिन्न विभागों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने और सम्मेलन से ठोस परिणाम सुनिश्चित करने के लिए समन्वय कर काम करने का निर्देश दिया।

ग्रामीण स्वास्थ्य क्षेत्र को भी लाभ

राज्य की चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री माधुरी मिसाल के अनुसार राज्य भर में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा इंफ्रा को मजबूत करने के लिए इस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवा निवेशकों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 27 मार्च को शुरू होने वाले दो दिवसीय 'पल्स' सम्मेलन का उपयोग स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार और चिकित्सा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी किया जाएगा।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें