जिष्णु देव वर्मा और देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, आज लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

Maharashtra Governor: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार को मुंबई पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अपूर्वा नायक

Jishnu Dev Varma Arrives Mumbai: महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा सोमवार को अपनी पत्नी सुधा देव वर्मा के साथ मुंबई पहुंचे।

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी मौजूद थे।

राज्यपाल के आगमन के अवसर पर राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल तथा पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते भी उपस्थित रहे। एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद राज्यपाल मुंबई के सरकारी निवास लोकभवन पहुंचे।

महाराष्ट्र पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

राज भवन मुंबई पहुंचने पर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इस दौरान राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

मंगलवार को लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होने की संभावना है।

पहले तेलंगाना के थे राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने से पहले जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल पद पर कार्यरत थे। उनके अनुभव को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें महाराष्ट्र जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है।

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर

BRICS Business Forum: पीयूष गोयल का बड़ा प्रस्ताव, ब्रिक्स देशों के पेमेंट सिस्टम को UPI से जोड़ने की अपील

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?