मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय

Mumbai NHM Employees: महाराष्ट्र सरकार NHM के 10 वर्ष पूरे कर चुके 15,010 संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी। इन्हें समान वेतनमान, महंगाई व यात्रा भत्ता मिलेगा, पर पेंशन का लाभ नहीं होगा।

रूपम सिंह

Maharashtra Government Devendra Fadnavis NHM Employees: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्य भर में कार्यरत कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। 10 वर्ष या उससे अधिक की निरंतर सेवा पूरी कर चुके 15,010 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। सरकार इन कर्मचारियों के लिए समान वेतनमान में बड़ी संख्या में पद सृजित करने का निर्णय ले रही है और इसके लिए आवश्यक 153।60 करोड़ रुपये के वार्षिक व्यय को मंजूरी देगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबिटकर और राज्य मंत्री मेघना बोर्डीकर ने संविदा कर्मचारियों के समायोजन के लिए विशेष निगरानी रखी।

इसी के अनुरूप सरकार ने निर्णय लिया। इससे पहले 14 मार्च, 2024 को मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार 10 वर्ष से अधिक सेवा पूरी कर चुके संविदा कर्मचारियों की सेवाओं को समायोजित करने का निर्णय लिया गया था। इस निर्णय में बाद में 4 नवंबर 2025 को संशोधन किया गया।

इसके बाद, इन कर्मचारियों के समायोजन के मानदंड निर्धारित करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय समिति का गठन किया गया। इस समिति की सिफारिशों और 25 जून को हुई कैबिनेट बैठक के निर्णय के आधार पर, सरकार ने अपना निर्णय घोषित किया।

महंगाई और यात्रा भत्ता भी देगी राज्य सरकार

  • सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन को लेकर भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पदों की समतुल्यता निर्धारित करते समय कार्य की प्रकृति, जिम्मेदारियां, शैक्षणिक योग्यताएं, सेवा प्रवेश नियम, वर्तमान मानदेय और सातवें वेतन आयोग के अनुसार लागू वेतनमान पर विचार किया जाएगा। वित्त विभाग से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने के बाद, संबंधित विभाग अधिकांश पदों का सृजन करेंगे और पात्र कर्मचारियों की नियुक्ति करेंगे।
  • इन कर्मचारियों को समकक्ष पद के वेतनमान के अनुसार न्यूनतम मूल वेतन, महंगाई भत्ता और यात्रा भता दिया जाएगा। इसके साथ ही, उनका वर्तमान वेतन भी सुरक्षित रहेगा।
  • हालांकि इन कर्मचारियों को पदोन्नति, स्वास्थ्य प्रगति योजना, पेशन या पारिवारिक पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। उन्हें केवल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्तमान में लागू अवकाश ही प्राप्त होगे।
  • सरकार के इस निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि अधिकांश पद व्यक्तिगत है। संबंधित कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने, इस्तीफा देने या किसी अन्य कारण से सेवा समाप्त करने के बाद ये पद स्वतः ही रद्द हो जाएंगे।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन