देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

महाराष्ट्र में गेमिंग और क्रिएटर इकोनॉमी को बढ़ावा, फडणवीस बोले- युवाओं के लिए बन रहा नया इकोसिस्टम

Creator Economy Policy: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में गेमिंग, क्रिएटर इकोनॉमी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में AVGC हब और हाई-स्पीड इंटरनेट विस्तार पर जोर है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra Gaming Industry Growth News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में गेमिंग, क्रिएटर इकोनॉमी, शिक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा पूछे गए सवालों का अपने खास अंदाज में जवाब दिया।

कंटेंट क्रिएटर्स के सामने आने वाली 'व्यूज टू वैल्यू' की समस्या पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्रिएटर्स और ब्रांड्स के बीच की दूरी कम करने का प्रयास कर रही है। हाल ही में यूट्यूब के सीईओ नील मोहन के साथ चर्चा हुई है।

जिसमें क्रिएटर्स के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही एवीटीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) नीति के जरिए क्रिएटर इकोनॉमी को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुंबई में 'जेन ओ पिक्सेल एंड प्ले एंड ग्लोबल इस्पोर्ट गेम्स' कार्यक्रम का उद्घाटन उनके हाथों हुआ।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सलाहकार कौस्तुभ धवसे, जेन ओ के संस्थापक श्रीपाद अष्टेकर और ग्लोबल ई-स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष पॉल फॉस्टर उपस्थित थे। गेमिंग में करियर के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बेटियां गेमिंग में करियर चुनती हैं तो उन्हें 100% अनुमति और पूरा समर्थन मिलेगा। किसी भी क्षेत्र में सफलता की कुंजी मेहनत है।

70% गांवों तक फाइबर नेटवर्क की पहुंच

  • मुख्यमंत्री कार्यालय के 24x7 लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट्स और महत्वपूर्ण निर्णयों को लाइव प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनता के सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। रचनात्मक क्षेत्रों में छात्रों के लिए औपचारिक शिक्षा के अवसर बढ़ाने के बारे में उन्होंने बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी) की स्थापना की गई है।
  • हब-एड-स्पोक मॉडल के माध्यम से प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्रों को गेमिंग, एनीमेशन और विजुअल इफेक्ट्स में करियर की स्पष्ट दिशा मिलेगी। ग्रामीण इंटरनेट कनेक्टिविटी पर उन्होंने कहा कि राज्य के 40,000 गांवों में से लगभग 70% गांवों तक फाइबर नेटवर्क पहुंच चुका है।

अगले 2-3 वर्षों में हर गांव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने का लक्ष्य है, जिससे गेमर्स को 'लैग-फ्री' अनुभव मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेम्स विकसित करने के बारे में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 12 एवीजीसी हब विकसित किए जा रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर के गेम्स बनाने के लिए आवश्यक इकोसिस्टम तैयार होगा।

इसके अलावा, नवी मुंबई एयरपोर्ट के पास 50 एकड़ जमीन पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना भी है, जहां ई-स्पोर्ट्स, कंटेंट क्रिएशन और संबंधित सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

दिल्ली की जहरीली हवा के बीच DMRC का बड़ा ऐलान, अब मेट्रो लगाएगी 20 अतिरिक्त फेरे; राजधानी में GRAP-2 लागू

दुनिया के किन 10 देशों में हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा? भारत दूसरे नंबर पर

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद