महाराष्ट्र के किसानों की बल्ले-बल्ले (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra के किसानों का विदेश दौरा, मलेशिया-वियतनाम-फिलीपींस में सीखेंगे मॉडर्न खेती

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार की किसान विदेश स्टडी टूर योजना के तहत किसानों का पहला दल मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस पहुंचा है, जहां वे आधुनिक खेती और एग्री-मैनेजमेंट के तरीके सीखेंगे।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र के किसानों की बल्ले-बल्ले हो गई है। किसानों का एक ग्रुप विदेश दौर पर है, जहां वह मार्डन खेती के गुण सीख रहा है। कृषि विभाग की ओर से "किसान विदेश स्टडी टूर स्कीम के तहत किसानों के पहले ग्रुप को विदेश दौरे पर भेजा गया है।

इसका मकसद जानकारी बढ़ाना और खेती की मॉडर्न टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करना है। वापस आकर उस अनुभव को किसानों से साझा करना है, ताकि राज्य में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिल सके।

राज्य सरकार ने मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस का एक जॉइंट स्टडी टूर ऑर्गनाइज किया है। इसके तहत किसानों का पहला ग्रुप बीते शनिवार को कृषि की मॉडर्न टेक्नोलॉजी सौखने विदेश पहुंचा है। इस योजना के तहत साल 2025-26 के लिए तीन स्टडी टूर प्लान किए गए हैं।

इनमें यूरोप, इजराइल, मलेशिया, वियतनाम, फिलीपींस शामिल हैं। इस योजना के तहत 17 जनवरी को किसान तीन देशों मलेशिया, वियतनाम और फिलीपींस गए हैं। इसमें राज्य के 15 किसान, कृषि विभाग का 1 अधिकारी और ट्रैवलिंग कंपनी का । रिप्रेजेंटेटिव शामिल है।

7 साल के बाद पहला होगा विदेशी दौरा

इस स्टडी दौरे में हिस्सा लेने वाले किसानों को अलग-अलग देशों में मॉडर्न खेती के तरीकों, प्रोटेक्टेड खेती, एग्रो-प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ एग्रीकल्चर मैनेजमेंट और मार्केटिंग सिस्टम को सीखने का मौका मिलेगा। साल 2019 के बाद यह पहला फॉरेन स्टडी टूर ऑर्गनाइज किया गया है। कृषि विभाग ने भरोसा जताया है कि इस पहल से किसानों को वैश्विक स्तर की एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी की जानकारी मिलेगी और राज्य में कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक, पीएम मोदी की नीति की गृह मंत्री अमित शाह ने तारीफ की