महायुति सरकार (pic credit; social media) 
मुंबई

दिवाली पर सरकार ने दिया झटका, अब नहीं मिलेगा ‘आनंद का राशन’, भुजबल ने बताई मजबूरी

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र सरकार ने इस बार दिवाली पर ‘आनंद का राशन’ योजना बंद कर दी है। आर्थिक तंगी और लाडली बहना योजना की लागत बढ़ने से यह फैसला लिया गया है।

सोनाली चावरे

Anand ka Ration:  महायुति सरकार ने इस दिवाली आम जनता की खुशियों पर ‘ब्रेक’ लगा दिया है। सरकार ने ‘आनंद का राशन’ योजना को बंद करने का फैसला किया है। ये वही योजना है, जिसके तहत हर साल दिवाली पर 100 रुपये में लोगों को एक किट दी जाती थी, जिसमें एक किलो खाद्य तेल, सूजी, चना दाल और चीनी होती थी। लेकिन इस बार न तो किट मिलेगी और न ही ‘आनंद’।

सरकार के इस फैसले से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों में निराशा फैल गई है। महंगाई के इस दौर में जब त्योहारों की तैयारी जेब पर भारी पड़ रही है, तब सरकार का यह कदम लोगों को खल रहा है।

भुजबल बोले- फंड नहीं है, क्या करें?

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि “इस बार दिवाली पर आनंद का राशन देना संभव नहीं है क्योंकि इसके लिए 350 करोड़ रुपये की जरूरत है। वित्त विभाग ने साफ कहा है कि इस साल फंड नहीं है।” भुजबल ने आगे कहा कि लाडली बहना योजना पर सरकार का 35 से 40 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहा है, जिसकी वजह से बाकी योजनाओं पर असर पड़ रहा है।

विपक्ष ने बोला हमला

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मुझे कोई हैरानी नहीं है। मैं पिछले ढाई साल से कह रही हूं कि राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। लाडली बहना की किस्तें तो दी गईं, लेकिन बाकी योजनाओं का पैसा काट लिया गया। अब तो त्योहार का आनंद भी छीन लिया।”

‘शिव भोजन थाली’ भी बंद

यही नहीं, सरकार ने ‘शिव भोजन थाली’ योजना को भी बंद करने का फैसला लिया है। यह योजना पिछली सरकार में शुरू हुई थी, जिसमें गरीबों को मात्र 10 रुपये में खाना मिलता था। लोगों का कहना है कि इस बार सरकार ने “रोशनी के त्योहार” में अंधेरा फैला दिया है। जहां दिवाली पर घर-घर दीये जलने चाहिए थे, वहां अब चिंता की लौ जल रही है।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं