Maharashtra Cyber Cell Fake Social Media Profiles: महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने जंतर-मंतर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश के विरोध में आयोजित प्रदर्शन के दौरान और उसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें, गलत जानकारी तथा राष्ट्रविरोधी सामग्री फैलाने वाले 500 से अधिक सोशल मीडिया प्रोफाइल की पहचान की है। साइबर एजेंसी की जांच में इन गतिविधियों के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन भी उजागर हुआ है।
विभाग का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए गलत सूचना फैलाने और सार्वजनिक शांति भंग करने की साजिश में शामिल सभी संदिग्धों व व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढे़ं:- Heavy Rain Alert: महाराष्ट्र के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अरब सागर में चक्रवाती हवाओं से बढ़ा खतरा
सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठे दावों में से एक इंस्टाग्राम पोस्ट पाकिस्तान से संचालित अकाउंट से किया गया था, जिसमें जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों की मौत होने का फर्जी दावा किया गया था, वहीं, एक अन्य भ्रामक पोस्ट में यह झूठा दावा - किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा दे दिया
अतिरिक्त महानिदेशक यशस्वी यादव ने बाताया की महाराष्ट्र साइबर विभाग ने राष्ट्रविरोधी और भ्रामक सामग्री फैलाने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और समन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमारी जांच मुख्य रूप से प्रदर्शन वाले दिन और उसके बाद के दो दिनों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर केंद्रित थी, जिसमें आपत्तिजनक सामग्री वाले कुल चार दिनों का डेटा शामिल है।