महाराष्ट्र बैंक, प्रतीकात्मक तस्वीर  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में बैंकिंग संकट: 11 से 14 सितंबर तक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें हड़ताल और छुट्टी की वजह

Maharashtra Bank Strike: महाराष्ट्र में 11 से 14 सितंबर तक बैंक लगातार 4 दिन बंद रहेंगे। देशव्यापी हड़ताल, सप्ताहांत और गणेश चतुर्थी की छुट्टी के कारण शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा।

रूपम सिंह

Maharashtra Bank Holidays: महाराष्ट्र में बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर का महीना कई मायनों में अहम रहने वाला है। राज्य में 11 से 14 सितंबर के बीच लगातार चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की स्थिति बन रही है। इस दौरान देशव्यापी बैंक हड़ताल, शनिवार-रविवार की छुट्टी और गणेश चतुर्थी का अवकाश शामिल है।

11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल

बैंक कर्मचारी 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल पर जाने वाले हैं। बैंक यूनियनों की ओर से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की संभावना है।

12 और 13 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश

11 सितंबर की हड़ताल के अगले दिन 12 सितंबर को दूसरा शनिवार है। इसके बाद 13 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं सामान्य रूप से बंद रहेंगी। इस तरह देश के कई हिस्सों में लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी

महाराष्ट्र में बैंक ग्राहकों के लिए छुट्टी का यह सिलसिला 14 सितंबर को भी जारी रहेगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर राज्य में बैंक बंद रहेंगे। इस वजह से महाराष्ट्र राज्य में 11 से 14 सितंबर तक लगातार चार दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

सितंबर में फिर हो सकती है तीन दिन की हड़ताल

बैंक यूनियनों ने सितंबर के आखिर में भी हड़ताल की योजना बनाई है। 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव बताया गया है। यूनियनों की मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और बड़ा करने की चेतावनी भी दी गई है।

26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

यूनियनों की ओर से यह भी कहा गया है कि अगर उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती है, तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों को संभावित व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है।

ऑनलाइन बैंकिंग का कर सकते हैं इस्तेमाल

लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों के लिए जरूरी बैंकिंग कार्य पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

जिन सेवाओं की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है, उनके लिए मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल

आधी रात कांपी धरती: भारत में 2 बार आए भूकंप, तिब्बत से अफगानिस्तान तक कहां कितना रहा कंपन?