छात्रा पर एसिड अटैक (सौ. AI) 
मुंबई

संगमनेर में छात्रा पर एसिड अटैक! विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सरकार से रिपोर्ट की मांग

Mumbai Crime News: संगमनेर में मासूम छात्रा पर एसिड हमले से महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और पुलिस के खौफ पर सवाल उठाए, अध्यक्ष ने गृह विभाग से मांगी विस्तृत रिपोर्ट।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Maharashtra Women Safety News: राज्य में बढ़ते महिला अपराधों पर सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। महाराष्ट्र के संगमनेर में छठी कक्षा की एक छात्रा पर हुए एसिड हमले ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए विपक्षी दलों ने हंगामा किया। बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्ठीवार ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया।

अपराधियों को पुलिस का खौफ नहीं

स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से मुद्दा उठाते हुए विजय वडेट्ठीवार ने कहा कि पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है। लेकिन इतनी बड़ी घटना के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर अपराधियों में पुलिस का खौफ क्यों नहीं रहा और वे खुलेआम कैसे घूम रहे हैं। वडेट्टीवार ने स्थानीय मुंबई पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिस अधिकारी अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जब रक्षक ही अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते, तो अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर प्रभावी कदम उठाने में असफल रही है।

मुख्यमंत्री के गृह विभाग का पुलिस पर नियंत्रण कमजोर पड़ गया है, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए सरकार को निर्देश दिया। मामले की तत्काल विस्तृत रिपोर्ट पेश किए जाने का निर्देश भी विधानसभा अध्यक्ष ने गृहविभाग को दिया है।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की