विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

महाराष्ट्र बनेगा देश की पहली 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था, CM फडणवीस ने बताया खेती से लेकर उद्योग तक का प्लान

Maharashtra Budget 2026: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का रोडमैप पेश किया। बुनियादी ढांचे, कृषि विकास और निवेश पर विशेष जोर दिया गया है।

आकाश मसने

CM Devendra Fadnavis Assembly Speech: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया है। विधानसभा में बजट पर चर्चा का उत्तर देते हुए फडणवीस ने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र भारत का पहला ऐसा राज्य बनेगा जिसकी अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि राज्य को सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना नहीं करना पड़ा, तो अगले 4-5 वर्षों (2029-30 तक) में यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

वैश्विक स्तर पर महाराष्ट्र का दबदबा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आंकड़ों के जरिए बताया कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था कितनी विशाल है। उन्होंने कहा, "अगर महाराष्ट्र एक स्वतंत्र राष्ट्र होता, तो वह दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होता।" वर्तमान में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था का आकार ऑस्ट्रिया, बांग्लादेश और फिलीपींस जैसे देशों से भी बड़ा है। फडणवीस ने लक्ष्य रखा है कि आने वाले समय में महाराष्ट्र आर्थिक मोर्चे पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सिंगापुर जैसे संपन्न देशों को भी पीछे छोड़ देगा।

महाराष्ट्र सरकार को A टू Z प्लान

इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए  महाराष्ट्र सरकार ने 'A to Z' योजना तैयार की है। फडणवीस ने बताया कि राज्य का विकास दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। वर्तमान में देश की जीडीपी में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 14.3% है। निर्यात और स्टार्टअप्स के मामले में महाराष्ट्र देश में नंबर वन है।

सरकार का विशेष ध्यान इंफ्रास्ट्रक्चर पर है। 700 किलोमीटर लंबा नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग अब 16 जिलों को सीधे बंदरगाहों से जोड़ रहा है। साथ ही, दावोस में हुए करारों में से 75% से अधिक पर काम शुरू हो चुका है, जो राज्य में बड़े पैमाने पर विदेशी निवेश (FDI) ला रहा है।

गरीबों और किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं

आर्थिक विकास के साथ-साथ फडणवीस ने सामाजिक कल्याण पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में 30 लाख लोगों को घर मंजूर किए गए हैं। इन घरों की खासियत यह होगी कि ये सभी रूफटॉप सोलर से लैस होंगे, जिससे बिजली का बिल शून्य हो जाएगा। कृषि क्षेत्र के लिए सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाई जा रही है और किसानों को मुफ्त बिजली देने जैसी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा रही है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी