LTT मुंबई-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े (डिजाइन फोटो) 
मुंबई

LTT मुंबई-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, यात्रियों को मिली बड़ी राहत; देखें नया शेड्यूल और बुकिंग डिटेल्स

LTT Mumbai Raxaul Special Train: रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुंबई-रक्सौल वीकली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का फैसला किया है। IRCTC पर बुकिंग शुरू हो चुकी है, यहां देखें पूरी टाइमलाइन।

आकाश मसने

LTT Mumbai Raxaul Weekly Special Train Extended Schedule: त्योहारों के मौसम में रेल यात्रियों की बढ़ती मांग और ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) मुंबई से बिहार के रक्सौल के बीच चलने वाली वीकली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन ने इस स्पेशल ट्रेन सेवा को 4 और फेरों के लिए विस्तारित करने की घोषणा की है, जिससे उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले प्रवासियों को सीटों की किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी।

बढ़ाए गए फेरों का पूरा शेड्यूल

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दोनों दिशाओं से इस ट्रेन के कुल 4 फेरे बढ़ाए गए हैं। इस बदलाव के बाद ट्रेनों का नया शेड्यूल कुछ इस प्रकार होगा।

  • ट्रेन नंबर 05558 (LTT मुंबई - रक्सौल वीकली स्पेशल): यह ट्रेन अब अपने निर्धारित रूट पर दिनांक 23 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक चलेगी। (कुल 2 फेरे)
  • ट्रेन नंबर 05557 (रक्सौल - LTT मुंबई वीकली स्पेशल): विपरीत दिशा में यह ट्रेन अब दिनांक 21 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक चलाई जाएगी। (कुल 2 फेरे)

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के चलने के दिनों, समय और पहले से तय किए गए स्टॉपेज में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन अपने पुराने रूट और समय पर ही चलेगी।

LTT मुंबई - रक्सौल स्पेशल की कोच संरचना

लंबी दूरी के सफर को आरामदायक बनाने के लिए इस ट्रेन में हर वर्ग के कोच शामिल किए गए हैं। इस ट्रेन की कुल कोच संरचना इस प्रकार है।

  • AC फर्स्ट क्लास: 1 कोच
  • AC 2-टियर: 2 कोच
  • AC 3-टियर: 6 कोच
  • स्लीपर क्लास: 11 कोच
  • जनरल सेकंड क्लास: 4 कोच
  • अन्य: 1 सेकंड सीटिंग कम गार्ड्स ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार।

टिकट बुकिंग और रिजर्वेशन की जानकारी

ट्रेन संख्या 05558 और 05557 के लिए रिजर्वेशन/बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यात्री सभी कंप्यूटराइज्ड रिजर्वेशन सेंटर्स (PRS काउंटर्स) और IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctc.co.in) पर जाकर अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स टिकट बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- 

वही, जो यात्री बिना रिजर्वेशन यानी जनरल टिकट पर यात्रा करना चाहते हैं, वे रेलवे के UTS मोबाइल ऐप या स्टेशन काउंटर का उपयोग कर सकते हैं। ट्रेनों के स्टॉपेज और समय की रीयल-टाइम विस्तृत जानकारी के लिए यात्री NTES (National Train Enquiry System) ऐप या आधिकारिक वेबसाइट (www.enquiry.indianrail.gov.in) की मदद ले सकते हैं। रेलवे ने सभी यात्रियों से इस विशेष ट्रेन सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया है।

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट