सायन अस्पताल (फोटो: गूगल) 
मुंबई

लोकमान्य तिलक मनपा सामान्य अस्पताल के पुनर्विकास का दूसरा चरण शुरू, 3,286 बेड की होगी क्षमता

Mumbai Public Hospital Upgrade: सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल के पुनर्विकास के दूसरे चरण का भूमिपूजन आज होगा। परियोजना पूरी होने पर 3,286 बेड, आधुनिक इलाज और कैंसर के लिए अलग सुविधा उपलब्ध होगी।

अपूर्वा नायक

LTM Hospital Redevelopment Phase 2: बीएमसी के सायन स्थित लोकमान्य तिलक मनपा सामान्य अस्पताल के पुनर्विकास के दूसरे चरण का भूमिपूजन आज किया जाएगा।

बीएमसी की तरफ से इस अस्पताल का पुनर्विकास दो चरणों में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य मरीजों को अत्याधुनिक और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

दूसरे दूसरे चरण में मुख्य अस्पताल भवन, ऑन्कोलॉजी (कैंसर उपचार), आपातकालीन सेवाएं और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद अस्पताल की कुल क्षमता 3,286 बिस्तरों तक बढ़ जाएगी।

कैंसर मरीजों के लिए 13 मंजिला अलग भवन बनाया जाएगा, जिसमें 200 बेड होंगे। इसमें रेडियोथेरपी, केमोथेरपी, आईसीयू, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और रिकवरी यूनिट की सुविधाएं होंगी। साथ ही पेट स्कैन, एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी उन्नत जांच सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

15 मंजिला बनेगी नई इमारत

चरण 2 (अ) के तहत 15 मंजिला नई इमारत बनाई जाएगी, जिसमें 2,200 बिस्तरों की सुविधा होगी। यहां मरीजों के उपचार के साथ-साथ आईसीयु, केंद्रीय पंजीकरण और उन्नत रेडियोलॉजी सेवाएं जैसे एक्स-रे, सोनोग्राफी, सीटी और एमआरआई उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर की संख्या 12 से बढ़ाकर 24 की जाएगी और पहली बार न्यूमेटिक शूट प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे जांच नमूनों को तेजी से प्रयोगशाला तक पहुंचाया जा सकेगा। कैंसर मरीजों के लिए 13 मंजिला अलग भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिसमें 200 बिस्तरों के साथ रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी, पीईटी स्कैन और अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

लोकमान्य तिलक अस्पताल : हर 16,600 मरीजों का होगा इलाज

  • वहीं, चरण 2 (ब) के अंतर्गत 14 मंजिला आपातकालीन सेवा भवन बनाया जाएगा, जिसमें 600 बिस्तर, ट्रॉमा के लिए विशेष ऑपरेशन थिएटर और एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, बाहा रोगियों के लिए अलग 13 मंजिला भवन बनाया जाएगा, जहां प्रतिदिन लगभग 16,600 मरीजों के उपचार की व्यवस्था होगी।
  • इस परियोजना के माध्यम से बीएमसी मुंबई के नागरिकों को बेहतर, तेज और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रही है। इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं, आधुनिक प्रयोगशाला, फार्मेसी, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, मरीज आहारगृह, परिजनों के लिए उपहारगृह और सुसज्ज प्रतीक्षालय उपलब्ध होंगे।
  • यह कार्यक्रम आज दोपहर 2 बजे अस्पताल परिसर में आयोजित होगा जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों इस परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार तथा महापौर रितू तावड़े, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल

नक्सलियों के गढ़ में पहली बार लहराया तिरंगा, अबूझमाड़ के नौ गांवों ने मनाया आजादी का जश्न

Jharkhand Protest: छात्रों ने 20 अगस्त को CM आवास घेरने का किया ऐलान, मांगा CM सोरेन का इस्तीफा