डोंबिवली के स्कूल में शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला, ट्रस्टी के बेटे पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

MNS Protest School Controversy Case: डोंबिवली के एक स्कूल में शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
dombivli-school-teacher-harassment-case-arrest-accused
डोंबिवली टीचर हैरेसमेंट केस में अरेस्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Dombivli School Teacher Harassment Case: डोंबिवली के 'जय भारत' स्कूल से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षिका को लगातार अश्लील मैसेज, फोटो और वीडियो भेजकर परेशान किया जा रहा था।

इस मामले में मानपाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार स्कूल के ट्रस्टी शिवा अय्यर के बेटे सरवना अय्यर पर आरोप है कि वह पिछले करीब 6 महीनों से शिक्षिका के मोबाइल पर अश्लील सामग्री भेज रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उक्त घटना के सामने आते ही डोंबिवली में मनसे नेताओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मामला शांत हुआ। वहीं आरोपी के पिता और स्कूल के ट्रस्टी शिवा अय्यर ने कहा कि यदि उनके बेटे से गलती हुई है, तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि कोई स्टाफ सदस्य मैसेज कर रहा है, लेकिन बाद में जांच में सामने आया कि मैसेज भेजने वाला ट्रस्टी का बेटा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com