मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच गैस को लेकर राजनीति गरमायी, फडणवीस बोले- घरेलू LPG की कमी नहीं

Middle East में ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एलपीजी सिलेंडर की कमी को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।

अपूर्वा नायक

Devendra Fadnavis On LPG Gas Crisis Politics: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध की वजह से महाराष्ट्र समेत पूरे देश में लोगों को एलपीजी सिलेंडर हासिल करने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस कमी के लिए जहां प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस, केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है।

वहीं अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गैस संकट का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल खासकर कांग्रेस पार्टी, जानबूझकर लोगों में डर पैदा करने और उन्हें लाइनों में खड़ा करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार व गैस कंपनियों ने साफ कहा है कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर का कहीं कोई संकट नहीं है।

हर महीने जितने गैस सिलेंडर की जरूरत लोगों को होती है, उतने पहुंचा दिए गए हैं। इसलिए कहीं भी चिंता करने की कोई बात नहीं है। लोग गैस की ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। लोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिले, इसके लिए हमारे पास पर्याप्त गैस उपलब्ध है। लेकिन कांग्रेस एक रणनीति के तहत लोगों में डर पैदा कर रही है, जिसका वह गलत तरीके से राजनीतिक फायदा उठा सके।

LPG की कमी नहीं : भुजबल

खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि खाड़ी देश में युद्ध के बीच राज्य में गैस और फ्यूल की सप्लाई को लेकर कई तरह के कन्फ्यूजन और अफवाहे फैली है। राज्य में घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार की तरफ से मैं जनता से अपील कर रहा हूं कि लोग फ्यूल या गैस की कमी को लेकर किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें।

देश में नोटबंदी जैसे हालात : संजय राऊत

उद्धव ठाकरे की पार्टी के प्रवक्ता संजय राऊत ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह नोटबंदी की घोषणा के बाद लाइन में लगे रहने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी, उसी तरह अब कड़ी धूप के बीच लोगों को गैस सिलेंडर हासिल करने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। एक तरफ लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ इन सबसे दूर पीएम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में चुनाव प्रचार में बिजी है।

प्रभु श्रीराम पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, प्रमाण के साथ बोले-राम जी के थे 5 पिता; भड़के अखिलेश यादव

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह