लोणावला-कर्जत ट्रेक पर भूस्खलन (सोर्स: AI) 
मुंबई

उत्तर भारत सहित इन मार्गों पर चलने वाली ट्रेनें हुईं रद्द, लोणावला-कर्जत खंड पर भूस्खलन का असर

Lonavala Karjat Landslide: भारी बारिश और लोणावला-कर्जत रेलखंड पर भूस्खलन के कारण मध्य रेलवे ने 10 से 17 जुलाई तक कई एक्सप्रेस व विशेष ट्रेनें रद्द की हैं। ट्रैक बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

आलोक उमाकृष्ण

Lonavala Karjat Landslide Trains Cancelled: मुंबई,पुणे सहित राज्य के अन्य इलाकों में हुई भारी वर्षा के कारण कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। भारी बरसात से लोणावला- कर्जत रेलखंड पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है।

जिससे कई ट्रेनों की फेरियां रद्द की गईं हैं। मध्य रेलवे के अनुसार तीनों रेल लाइनों को शीघ्र बहाल करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन व्यापक क्षति तथा कठिन कार्य परिस्थितियों को देखते हुए बहाली में कुछ समय लग सकता है।

अस्थाई रूप से रद्द

कम समय की सूचना पर ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को असुविधा हो रही थी। इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनाने में सहायता हेतु पूर्व सूचना के साथ ट्रेनों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए मध्य रेल ने इन ट्रेनों को 10- 17 जुलाई तक रद्द निरस्त करने का निर्णय लिया है।

ट्रेन नं. रूट
17317 हुबली – दादर
17318 दादर – हुबली
22944 इंदौर – दौंड
22943 दौंड – इंदौर
22732 सीएसएमटी – हैदराबाद
22731 हैदराबाद – सीएसएमटी
12124 पुणे – सीएसएमटी (डेक्कन क्वीन)
12123 सीएसएमटी – पुणे (डेक्कन क्वीन)
11007 सीएसएमटी – पुणे (डेक्कन एक्सप्रेस)
11008 पुणे – सीएसएमटी (डेक्कन एक्सप्रेस)
12127 सीएसएमटी – पुणे (इंटरसिटी)
12128 पुणे – सीएसएमटी (इंटरसिटी)
22157 सीएसएमटी – चेन्नई एग्मोर
22158 चेन्नई एग्मोर – सीएसएमटी

इन तिथियों में प्रस्थान करने वाली निरस्त ट्रेनें

ट्रेन नं. रूट रद्द रहने की तिथि
17411 सीएसएमटी – कोल्हापुर (महालक्ष्मी एक्सप्रेस) 10 जुलाई – 17 जुलाई
17412 कोल्हापुर – सीएसएमटी (महालक्ष्मी एक्सप्रेस) 9 जुलाई – 17 जुलाई
20495 जोधपुर – हडपसर एक्सप्रेस 10 जुलाई – 17 जुलाई
20496 हडपसर – जोधपुर एक्सप्रेस 11 जुलाई – 17 जुलाई
11028 सातारा – दादर एक्सप्रेस 11, 13 एवं 14 जुलाई
11027 दादर – सातारा एक्सप्रेस 10, 12, 13 एवं 17 जुलाई
11041 दादर – साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस 9, 11, 14, 15 एवं 16 जुलाई
11042 साईनगर शिर्डी – दादर एक्सप्रेस 10, 12, 15, 16 एवं 17 जुलाई

विशेष ट्रेनों का निरस्तीकरण

ट्रेन नं. रूट रद्द रहने की तिथि
01079 सीएसएमटी – गोरखपुर एक्सप्रेस 10 जुलाई – 15 जुलाई
01080 गोरखपुर – सीएसएमटी एक्सप्रेस 12 जुलाई – 17 जुलाई
01415 पुणे – गोरखपुर एक्सप्रेस 10 जुलाई – 15 जुलाई
01416 गोरखपुर – हडपसर एक्सप्रेस 11 जुलाई – 16 जुलाई
01431 पुणे – गाज़ीपुर सिटी एक्सप्रेस 10 एवं 14 जुलाई
01432 गाज़ीपुर सिटी – हडपसर एक्सप्रेस 12 एवं 16 जुलाई
01491 पुणे – हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 10 जुलाई
01492 हजरत निजामुद्दीन – पुणे एक्सप्रेस 11 जुलाई

बहाली के कार्य युद्धस्तर पर

मध्य रेल के सीपीआरओ डॉ स्वप्निल नीला के अनुसार रेल मार्ग की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मध्य रेलवे की टीमें चौबीसों घंटे कार्य कर रही हैं।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर बहाली कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं तथा रेल सेवाओं को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेनों के परिचालन संबंधी जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं अथवा NTES App पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

BBMB Recruitment 2026: हिंदी ट्रांसलेटर के 9 पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी