कुर्ला के प्रमोद महाजन गार्डन के पीछे फीनिक्स मॉल के सपीम बना मदरसा  सोर्स: एक्स/@KiritSomaiya
मुंबई

मदरसा टूटेगा! भाजपा नेता किरीट सोमैया बोले- फीनिक्स मॉल जिहादी मदरसा गैर-कानूनी, BMC ने भी थमा दिया नोटिस

Kirit Somaiya on Phoenix Mall Madrasa: मुंबई के कुर्ला स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में कपल से मारपीट मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बीएमसी ने पास के मदरसे को दस्तावेज जांच के लिए नोटिस भेजा है।

आकाश मसने

Highlights

  • किरीट सोमैया दावा- फीनिक्स मॉल के समीप स्थित मदरसा गैर-कानूनी

  • BMC ने मदरसे को धारा 488 के तहत नोटिस जारी किया।

  • युवा कपल से मारपीट के बाद मदरसे की वैधता पर उठे सवाल

  • मुंबई पुलिस ने 6 नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर सुधार गृह भेजा

Kurla Couple Assault Case BMC Notice to Madrasa: मुंबई के प्रमोद महाजन गार्डन में एक युवा कपल के साथ मारपीट का मामला अब फीनिक्स मॉल स्थित मदरसे की वैधता की ओर मुड़ता दिखाई दे रहा है। मारपीट की घटना के बाद दावा किया गया कि आरोपी 8 नाबालिग पास के मदरसे से संबंधित हैं। इस घटना के बाद बीएमसी ने उस मदरसे की इमारत की वैधता और निर्माण से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए नोटिस थमाया है।

किरीट सोमैया बोले मदरसा टूटेगा

इसी बीच भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि मदरसा टूटेगा। किरीट साेमैया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मदरसे की फाेटो पोस्ट करते हुए लिखा "मदरसा टूटेगा, फीनिक्स मॉल जिहादी मदरसा एक अवैध, 3 मंजिला इमारत है।"

क्या है युवा कपल के साथ मारपीट का मामला?

बता दें कि 20 नवंबर को कुर्ला के फीनिक्स मॉल के समीप स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में युवा कपल सौरभ और नेहा घूमने गए थे। दोनों वहां तस्वीरें खींच रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद नाबालिगों के समूह ने कथित तौर पर उन पर अश्लील टिप्पणियां शुरू कर दीं। कपल ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लड़कों ने दोनों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह नाबालिगों को हिरासत में लिया और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के समक्ष पेश किया। बोर्ड ने सुनवाई के बाद सभी छह नाबालिगों को 4 दिसंबर तक बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया है।

किरीट सोमैया ने मदरसे की वैधता पर उठाए सवाल

इसके बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एल वार्ड (कुर्ला) के सहायक आयुक्त अनिल जाधव को आधिकारिक पत्र लिखकर मदरसे की वैधता की जांच की मांग की।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अपने पत्र में सवाल उठाया है कि गार्डन के पिछले हिस्से की बाउंड्री वॉल को तोड़कर एक अनधिकृत रास्ता और गेट कैसे बनाया गया? आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक इसी टूटे हुए रास्ते से गार्डन के भीतर दाखिल हुए थे। उन्होंने बीएमसी प्रशासन से मांग की है कि इस बात की जांच की जाए कि क्या यह मदरसा और दीवार तोड़कर बनाया गया रास्ता पूरी तरह से वैध है या यह अवैध अतिक्रमण का हिस्सा है।

बीएमसी ने मदरसे को जारी किया नोटिस

इसके बाद बीएमसी ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 488 के तहत फीनिक्स मॉल के समीप बने मदरसे को नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, बीएमसी की टीम मौके पर पहुंचकर इमारत का निरीक्षण और माप करेगी। इसके लिए मदरसा प्रबंधन से मूल स्वीकृत नक्शा, ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (OC), और निर्माण की अनुमति से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं।

बीएमसी की ओर से मदरसे को दिया गया नोटिस फिलहाल केवल जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जारी किया गया है। मदरसे को अवैध ठहराने या उसे तोड़ने का कोई अंतिम आदेश अभी सामने नहीं आया है।

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा