मुंबई पर गहराया जल संकट, सातों बांधों में 13% घटा पानी, बीएमसी ने राज्य सरकार से मांगा अतिरिक्त जल भंडार

Mumbai Water Crisis: मुंबई को पानी देने वाले सातों बांधों में जल भंडार घटकर 76.80 प्रतिशत रह गया है, जो पिछले साल से 13% कम है। बीएमसी ने राज्य सरकार से अतिरिक्त पानी की मांग की है।
Water storage in Mumbai's seven dams has dropped to 76.80%
मुंबई जल संकटफोटो सोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई के सातों बांधों में जल भंडार घटकर 76.80% पहुंचा।

  • पिछले साल के मुकाबले करीब 13% कम पानी।

  • मुंबई में पहले से 10% पानी कटौती लागू।

  • रोजाना 4,100 एमएलडी पानी की आपूर्ति, मांग 4,600 एमएलडी।

  • बीएमसी फिलहाल पानी कटौती बढ़ाने के पक्ष में नहीं।

  • अतिरिक्त पानी के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा।

Mumbai Lakes Water Level: मुंबईकरों पर पानी संकट का खतरा बरकरार है। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले सातों बांधों में जल भंडार लगातार घट रहा है। सोमवार को बांधों में कुल जल भंडार घटकर 76.80 प्रतिशत रह गया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 89.90 प्रतिशत था। इस तरह पिछले साल की तुलना में जल भंडार में करीब 13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

गर्मी और वाष्पीकरण से घट रहा जलस्तर

बढ़ती गर्मी के कारण बांधों के पानी का वाष्पीकरण हो रहा है। इससे जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। फिलहाल मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू है। आने वाले समय में पानी की उपलब्धता को लेकर संभावित चुनौती देखते हुए बीएमसी प्रशासन ने जल प्रबंधन को और सख्त करना शुरू कर दिया है।

मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर

मुंबई शहर और उपनगरों में प्रतिदिन करीब 4,100 मिलियन लीटर (एमएलडी) पानी की आपूर्ति की जाती है, जबकि रोजाना मांग लगभग 4,600 एमएलडी है। इस तरह मांग और आपूर्ति के बीच करीब 500 एमएलडी का अंतर बना हुआ है। पानी की उपलब्धता पर दबाव बढ़ने की यह भी एक प्रमुख वजह है।

Water storage in Mumbai's seven dams has dropped to 76.80%
मुंबई के 5 विभागों में 24 घंटे पानी की कटौती, 26-27 नवंबर को इन इलाकों में सप्लाई रहेगी बंद

फिलहाल पानी कटौती बढ़ाने के पक्ष में नहीं बीएमसी

बांधों में जल भंडार घटने के बावजूद बीएमसी फिलहाल मौजूदा 10 प्रतिशत पानी कटौती को बढ़ाने के पक्ष में नहीं है। इसके बजाय प्रशासन ने राज्य सरकार से अतिरिक्त जल भंडार उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में सरकार को पत्र भी भेजा गया है। बीएमसी का प्रयास है कि उपलब्ध पानी का बेहतर प्रबंधन करके मुंबईकरों को राहत दी जा सके।

Water storage in Mumbai's seven dams has dropped to 76.80%
मुंबई में 1.7 करोड़ की 25 लग्जरी हाइब्रिड बसें 20 महीने से कबाड़, हर साल बीमा पर खर्च हो रहे 20 लाख रुपये

कुओं के पुनर्जीवन पर जोर

पानी की उपलब्धता बढ़ाने के लिए मुंबई बीएमसी ने पारंपरिक कुओं के पुनर्जीवन पर भी जोर दिया है। इसके जरिए पानी के वैकल्पिक स्रोतों को उपयोग में लाने की कोशिश की जा रही है। बांधों में घटते जल भंडार और बढ़ती मांग के बीच आने वाले दिनों में जल प्रबंधन की चुनौती और महत्वपूर्ण हो सकती है।