शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

दिल्ली में रैली से कारोबार प्रभावित होने का दावा, राहुल गांधी को लेकर शिंदे गुट के नेता का बयान

Krishna Hegde Shiv Sena: कृष्ण हेगड़े ने त्योहारी सीजन में कांग्रेस रैलियों से व्यापारियों के नुकसान पर राहुल गांधी को घेरा। साथ ही आजम खान पर Ed कार्रवाई और पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन के संकेत दिए।

प्रमोद यादव

Highlights

  • शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने दिल्ली में राजनीतिक रैलियों से व्यापारियों को नुकसान होने का दावा किया।

  • आजम खान की गिरफ्तारी और ED की संभावित पूछताछ पर भी हेगड़े ने प्रतिक्रिया दी।

  • पंजाब में AAP सरकार पर भ्रष्टाचार और नशे की समस्या को लेकर आरोप लगाए।

Rahul Gandhi Delhi Rally: शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की रैली के बीच दिल्ली के व्यापारियों की चिंताओं को लेकर बयान दिया है।

हेगड़े ने कहा कि व्यापारियों ने त्योहारी सीजन के दौरान राजनीतिक रैलियों से होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जताई है। साथ ही, शिवसेना प्रवक्ता ने व्यापारियों की आपत्तियों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर जवाब दिया।

दिल्ली में रैलियों से कारोबार प्रभावित होने का दावा

शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सीजेपी, कांग्रेस और पूरे ‘इंडी’ गठबंधन के आंदोलन में दशहरा के समय दिल्ली के व्यापारियों को हर दिन लगभग दो हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

इससे व्यापारी चिंतित हैं और परिवार के लोग भी परेशान हैं। व्यापारियों ने राहुल गांधी से एक नवंबर की रैली को स्थगित करने की अपील की थी, क्योंकि त्योहार आ रहे हैं और लोग खरीदी करने जाते हैं। ऐसे समय दिल्ली बंद होने या दुकानें बंद होने के कारण लोगों को परेशानी होती है। साथ ही, लाखों व्यापारियों का कारोबार ठप होता है।

सपा नेता आजम खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

सपा नेता आजम खान की गिरफ्तारी पर शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, “आजम खान को जेल से बाहर निकलते ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। ईडी अभी कई मामलों में उनसे पूछताछ करेगी, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी होगा। पहले भी आजम खान जेल में सजा काट चुके हैं।”

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों और एनडीए की तैयारियों पर भी शिवसेना प्रवक्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पंजाब की स्थिति बेहद खराब है। वहां की जनता त्रस्त है। पिछली बार जनता ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया था, लेकिन वह न भ्रष्टाचार कम हुआ और न नशे की समस्या खत्म हुई। यह पार्टी फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, मगर पंजाब के लोग परिवर्तन चाहते हैं।

अमित शाह का विजन और एनडीए की तैयारी

उन्होंने कहा, “अमित शाह भारतीय जनता पार्टी और एनडीए के स्टार प्रचारक हैं। पंजाब में चुनाव आने वाले हैं, जहां अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है। राज्य में एक भ्रष्ट सरकार है और नशीले पदार्थों का सेवन एक बड़ी चिंता बन गया है, जिससे युवा गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर पंजाब में भाजपा और उसके सहयोगी दल सत्ता में आते हैं, तो वे राज्य को नशा मुक्त बनाने की दिशा में काम करेंगे।"

उन्होंने पंजाब में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की संभावनाएं भी जताईं। हेगड़े ने कहा, “भाजपा और अकाली दल का गठबंधन लगभग होने जा रहा है। उसका औपचारिक ऐलान अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता करेंगे।

पंजाब में AAP को झटका! हरमीत पठानमाजरा और चेतन जौरामाजरा ने छोड़ी पार्टी, दोनों का टिकट कटना था तय

श्रीलंकाई नौसेना ने रामेश्वरम के 7 मछुआरों को गिरफ्तार किया, मछुआरा संघ ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की

कांग्रेस और उनके बगलगच्चों की लड़ाई भाजपा से नहीं संविधान से है... लोकतंत्र बचाओ रैली में बोले CM फडणवीस

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिला ग्रीन सिग्नल! सिर्फ साढ़े तीन घंटे में वाराणसी से दिल्ली की यात्रा