लिफ्ट बंद होने से परेशान मरीज  (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई

KEM अस्पताल की 7 लिफ्ट बंद, मरीजों की परेशानी का VIDEO वायरल तो जागा प्रशासन; अब शुरू हुई मरम्मत

KEM Hospital Lift Problem: मुंबई के KEM अस्पताल की सात लिफ्ट बंद होने से मरीज परेशान हैं। अनिल गलगली की शिकायत और मरीज का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मरम्मत शुरू की।

अखिलेश तिवारी, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • मुंबई के केईएम अस्पताल में सात लिफ्ट बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी है।

  • आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने 27 नवंबर 2025 को अस्पताल प्रशासन से लिखित शिकायत की थी।

  • मरीज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मरम्मत शुरू की।

Seven Lifts Not Working At KEM Hospital Mumbai: मुंबई के प्रतिष्ठित सरकारी केईएम अस्पताल में लिफ्ट की समस्या गंभीर होती जा रही है। अस्पताल की विभिन्न इमारतों में सात लिफ्ट बंद होने से मरीजों, उनके परिजनों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बहुमंजिला इमारतों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को लिफ्ट की सुविधा नहीं मिलने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

नवंबर 2025 में ही की गई थी लिखित शिकायत

इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने 27 नवंबर 2025 को मुंबई महानगरपालिका प्रशासन से लिखित शिकायत की थी। उन्होंने सभी सात बंद लिफ्टों की तत्काल मरम्मत, काम पूरा करने की निश्चित समयसीमा घोषित करने और मरम्मत होने तक वैकल्पिक लिफ्ट की व्यवस्था करने की मांग की थी।

डीन ने भी स्वीकार की थी सात लिफ्ट बंद होने की बात

गलगली के मुताबिक, उनकी शिकायत के जवाब में केईएम अस्पताल के डीन ने पत्र के माध्यम से सात लिफ्ट बंद होने की बात स्वीकार की थी। प्रशासन की ओर से बताया गया था कि इन लिफ्टों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि, शिकायत के करीब एक साल बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने का दावा किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों की सुविधा के लिए कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था भी सामने नहीं आई है।

मरीज का वीडियो सामने आने के बाद जागा प्रशासन

गलगली ने सवाल उठाया है कि जब अस्पताल प्रशासन को सात लिफ्ट बंद होने की जानकारी थी और इस संबंध में लिखित शिकायत भी की गई थी, तो अब तक मरीजों को राहत क्यों नहीं मिली? उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले कई मरीज चलने-फिरने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में लिफ्ट बंद होना उनके लिए अतिरिक्त परेशानी और जोखिम का कारण बन सकता है।

गलगली ने इस मरीज का वीडियो ट्वीट किया था जिसके बाद प्रशासन जागा और लिफ्ट रिपेरिंग का काम शुरू हुआ।

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

गलगली ने मांग की है कि लिफ्टों की देखरेख के लिए जिम्मेदार मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही कार्यवाहक डीन की प्रशासनिक जवाबदेही भी निश्चित की जाए।

गलगली ने कहा कि यदि 27 नवंबर 2025 को की गई शिकायत पर समय रहते गंभीरता से कार्रवाई की गई होती, तो मरीजों और उनके परिजनों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया