केईएम अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

MRI मशीन बंद होने से मरीज परेशान, BMC स्वास्थ्य समिति ने KEM प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

KEM Hospital MRI Service Restoration: केईएम अस्पताल में कई दिनों से बंद पड़ी एमआरआई मशीनों के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जल्द सेवा बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

अपूर्वा नायक

KEM Hospital MRI Service Restoration News: बीएमसी की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष हरीश भांदिगें ने शुक्रवार को परेल स्थित केईएम अस्पताल का दौरा कर मरीजों को हो रही विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अस्पताल में पिछले कई दिनों से बंद पड़ी एमआरआई मशीनों की स्थिति की समीक्षा की और अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द सेवा बहाल करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भांदिरों ने केईएम अस्पताल के डीन डॉ हरीश पाठक तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मरीजों और उनके परिजनों से प्राप्त शिकायतों पर चर्चा की। हाल के दिनों में एमआरआई मशीनों के बंद रहने के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा था, जिससे उपचार प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि एमआरआई मशीनों के रखरखाव और मरम्मत करने वाली कंपनी का व्यापक रखरखाव अनुबंध (सीएमसी) समाप्त हो जाने के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई। आवश्यक स्पेयर पार्ट्स जर्मनी से मंगवाए गए हैं और मशीनों की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में है।

एमआरआई सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद

प्रशासन के अनुसार आगामी सोमवार से एमआरआई सेवा दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष ने अस्पताल के अन्य लंबित मामलों की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि लंबित फाइलों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए वे स्वयं निगरानी करेंगे, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।

सुविधाओं का उपलब्ध न होना चिंताजनक

  • हरीश भांदिगें ने कहा कि मनपा के अस्पतालों पर बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद नागरिक निर्भर रहते हैं। ऐसे में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का उपलब्ध न होना चिंताजनक है।
  • उन्होंने अधिकारियों से नागरिकों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भोंदिरों ने अंगदान जैसे सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण विषय का कथित रूप से मजाक उड़ाने वाले कुछ विद्यार्थियों के मामले पर भी चिंता व्यक्त की।
  • उन्होंने कहा कि समाज मेंअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे में मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों द्वारा इस प्रकार का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है।
  • उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी गई है। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने मुंबई की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां