Karnavati Express Bandra Terminus (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

अब बांद्रा टर्मिनस से चलेगी कर्णावती एक्सप्रेस, 20 कोच के साथ चलेगी वंदे भारत

Western Railway Announcement: कर्णावती एक्सप्रेस का टर्मिनल मुंबई सेंट्रल से बदलकर बांद्रा टर्मिनस करने और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से 16 की जगह 20 कोच के साथ चलेगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Karnavati Express Bandra Terminus: पश्चिम रेलवे ने 1 अप्रैल से अपनी दो ट्रेनों में बदलाव का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 12933/12934 मुंबई सेंट्रल -वटवा / अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल कर्णावती एक्सप्रेस का टर्मिनल मुंबई सेंट्रल से बदलकर बांद्रा टर्मिनस किया जाएगा। इसी के साथ ट्रेन संख्या 22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद - मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में कोचों की संख्या अस्थायी रूप से 16 से बढ़ाकर 20 की जाएगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार यह बदलाव 1 अप्रैल से होने वाला है। ट्रेन संख्या 22961/22962 मुंबई सेंट्रल अहमदाबाद- मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस में 4 अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। यह ट्रेन 1 अप्रैल से 27 अप्रैल तक 20 कोच वाले रेक के साथ चलेगी।

इस प्रकार होगा बदलाव

विनीत ने बताया कि ट्रेन संख्या 12933/12934 बांद्रा टर्मिनस-वटवा / अहमदाबाद- बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस 1 अप्रैल से 27 अप्रैल तक (प्रारंभिक यात्रा तिथि से) अस्थायी रूप से मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से प्रारंभ/समाप्त होगी। 12933 बांद्रा टर्मिनस से 1:55 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि ट्रेन संख्या 12934 बांद्रा टर्मिनस पर 12:30 बजे पहुंचेगी।

मध्यवर्ती स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं

मध्यवर्ती स्टेशनों के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि उपर्युक्त परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के समय, ठहराव एवं कोच संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा