पश्चिम रेलवे चलाएगी 150 स्‍पेशल ट्रेनें, मुंबई से ज्यादातर फेरियां

Western Railway Special Trains: गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई और वलसाड से अलग-अलग शहरों के लिए 150 समर स्पेशल ट्रेनों की फेरियां चलाने का फैसला किया है।
western railway 150 summer special trains nmumbai bandra valsad booking irctc
Western Railway special trains (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Mumbai News: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों के लिए 5 स्पेशल ट्रेनों की कुल 150 फेरियां चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, इन ट्रेनों की आवाजाही मुम्बई और बलसाड़ से होगी। हर स्पेशल ट्रेन के 30-30 फेरे होंगे।

4 अप्रैल से होगी शुरुआत

ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार 5:10 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर अगले दिन 5 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुँचेगी। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी। 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार 4:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 2 अप्रैल से 9 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, बियावरा राजगढ़, चाचौड़ा बीनागंज, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

बांद्रा टर्मिनस- सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल

ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज स्पेशल प्रत्येक मंगलवार 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुँचेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक सोमवार 5:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 9:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा इडगाह, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

बांद्रा टर्मिनस- आजमगढ़ सुपरफास्ट स्पेशल

ट्रेन संख्या 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल प्रत्येक सोमवार 10:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8:10 बजे आजमगढ़ पहुँचेगी। ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक चलेगी। 05183 आजमगढ़- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक शनिवार रात 11:15 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 8:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा इडगाह, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, बनारस, औंरीहर, मऊ एवं मोहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

बांद्रा टर्मिनस- गोमती नगर स्‍पेशल

05034 बांद्रा टर्मिनस- गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार रात 11 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को 7:45 बजे गोमती नगर पहुँचेगी। यह ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन संख्या 05033 गोमती नगर -बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक सोमवार 2 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा इडगाह, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

वलसाड -मऊ स्‍पेशल

05018 वलसाड-मऊ स्पेशल प्रत्येक रविवार 3:10 बजे वलसाड से प्रस्थान कर मंगलवार को रात 12:45 बजे मऊ पहुँचेगी। यह ट्रेन 5 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी। 05017 मऊ- वलसाड स्पेशल प्रत्येक शनिवार 3:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 12:35 बजे वलसाड पहुँचेगी। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा इडगाह, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर एवं बेल्थरा रोड स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास तथा जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

31 से बुकिंग शुरू

ट्रेन संख्या 02200, 04126, 05184, 05034 एवं 05018 की बुकिंग 31 मार्च से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com