जोगेश्वरी ट्रॉमा हॉस्पिटल की दिक्कतें (सौ. एक्स ) 
मुंबई

जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं, एक्स-रे मशीन बंद होने से मरीज परेशान

Jogeshwari Trauma Hospital X Ray Service: मुंबई के जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल में एक्स-रे मशीन बंद होने और डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

अपूर्वा नायक

Jogeshwari Trauma Hospital X Ray Service News: जोगेश्वरी ट्रॉमा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं 'आईसीयू' में पहुंचते हुए दिखाई दे रही हैं अस्पताल में सीटी स्कैन और डायलिसिस सेवाओं में पहले से आ रही दिक्कतों के बीच अब बेसिक एक्स-रे मशीन के भी बंद होने की शिकायत सामने आई है, जिस कारण मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

वहीं, डॉक्टरों की कमी के चलते एक निमोनिया मरीज की भर्ती रद्द कर उसे कधित तौर पर डामा लेने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप भी लगा है। जोगेश्वरी स्थित ट्रॉमा अस्पताल में पहले से ही सीटी स्कैन और डायलिसिस जैसी महत्त्वपूर्ण सेवाओं में आ एक्स-रे मशीन के भी रही बाधाओं के बीच अब बेसिक बंद होने की शिकायत सामने आई है। आरोप है कि एक्स-रे सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को मामूली जांच के लिए भी कूपर अस्पताल रेफर किया गया।

सूत्रों के अनुसार अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन फिलहाल कार्यरत है, लेकिन वह भी बार-बार खराब हो जाती है, जो मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी का सबब बन रहा है आलम यह है कि अस्पताल की विभिन्न जांच सेवाओं के प्रभावित होने से मरीजों को दूसरे सरकारी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

कई मरीजों को रेफर करने का लगा आरोप

बताया गया है कि हाल ही में एक 23 वर्षीय युवक का बायां अंगूठा ग्राइंडर में फंसने से चोटिल हो गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एक्स-रे सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण आवश्यक जांच के लिए उसे दूसरे अस्पताल भेजना पड़ा। इसी तरह अन्य मरीजों को भी बुनियादी जांच के लिए रेफर किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

इस बीच रविवार को 43 वर्षीय मरीज को निमोनिया की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन बाद में यह कहकर भर्ती रद्द कर दी गई कि अस्पताल में चेस्ट फिजिशियन उपलब्ध नहीं हैं। मरीज के परिजनों का दावा है कि उन्हें डामा लेने के लिए मजबूर किया गया।

अवकाश पर ये वरिष्ठ मेडिसिन चिकित्सक

परिजनों का कहना है कि निमोनिया का उपचार मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा भी किया जा सकता है। उनका आरोप है कि रविवार होने के कारण अस्पताल के वरिष्ठ मेडिसिन चिकित्सक अवकाश पर थे, जिसके चलते मरीज को समुचित उपचार नहीं मिल सका

16 एक्स-रे मशीन में कल कुछ तकनीकी समस्या आई थी, जिसके लिए रात में ही टेक्नीशियन से संपर्क किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है, ताकि सेवाएं जल्द से जल्द बहाल हो सकें।

- डॉ छाया शिंदे, डीन, जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर

सोनोग्राफी मशीन पूरी तरह से कार्यरत है, उसमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। एक्स-रे मशीन में डाटा से जुड़ी तकनीकी समस्या आई है। टेक्नीशियन मौके पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा, मशीन रात से प्रभावित है, लेकिन मरम्मत का काम जारी है रोजाना औसतन 100 से अधिक एक्स-रे होते होंगे।

- डॉ बलराम बासवत, चिकित्सा अधीक्षक, जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी

राघव चड्ढा ने AAP को बताया एक्स गर्लफ्रैंड, बोले- मेरी याद में कहीं हाथ की नस न काट लें