दिल्ली मुंबई टेरर मॉड्यूल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मुंबई में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम: बांद्रा डिमोलिशन का बदला लेने की फिराक में थे आईएसआई के संदिग्ध

Delhi Mumbai Terror Module: दिल्ली पुलिस ने पाक समर्थित आईएसआई मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 8 संदिग्धों को पकड़ा है। ये बांद्रा में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का बदला लेने के लिए हमले की साजिश रच रहे थे।

रूपम सिंह

Delhi Mumbai Terror Module Investigation News: दिल्ली पुलिस द्वारा हाल ही में पाकिस्तान समर्थित आईएसआई-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किए जाने के बाद एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि मॉड्यूल से जुड़े संदिग्धों ने मुंबई के बांद्रा स्थित गरीब नगर इलाके में चलाए गए अतिक्रमण-रोधी अभियान का बदला लेने के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रची थी।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक नेपाली नागरिक समेत आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन पर दिल्ली और देश के अन्य शहरों में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सुरक्षा संस्थानों तथा पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की योजना बनाने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, मुंबई भी उनके संभावित निशानों में शामिल थी।

जानकारी के मुताबिक, बांद्रा स्टेशन के निकट स्थित गरीब नगर में 19 से 23 मई के बीच अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया था। इस दौरान कुछ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और पथराव की घटनाएं हुई थीं, जिनमें पुलिसकर्मियों सहित करीब 10 लोग घायल हो गए थे। इसी कार्रवाई को लेकर कट्टरपंथी तत्वों में नाराजगी थी, जिसका फायदा उठाकर आतंकी मॉड्यूल ने साजिश रची।

वीडियो को भेजा था कराची

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों ने गरीब नगर क्षेत्र की रेकी की थी। उन्होंने अतिक्रमण-रोधी अभियान के दौरान तैनात पुलिस बल, सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय हालात से जुड़े वीडियो तथा तस्वीरें एकत्र कर पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं को भेजी थीं। जांच में यह भी सामने आया है कि पुलिसकर्मियों के अलावा कुछ हिंदू समुदाय के लोगों को भी संभावित लक्ष्य के रूप में चिन्हित किया गया था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस पूरी साजिश के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े हुए हैं। अधिकारियों का दावा है कि गैंगस्टर शहजाद भट्टी, यावर खान तथा अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के करीबी सहयोगी मुन्ना झिंगड़ा जैसे तत्व भी इस नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इन लोगों पर संदिग्धों को निर्देश देने और हमले की रणनीति तैयार करने का आरोप है।

सुरक्षा एजेंसियां अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके संपर्कों, वित्तीय स्रोतों और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटा रही हैं। मुंबई पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने शहर के संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से एक बड़ी साजिश विफल हो गई और संभावित खतरे को टाल दिया गया।

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं

मैं रेवंत का समर्थक हूं, कांग्रेस का नहीं, एक मंच पर साथ आए ओवैसी और रेड्डी; एक-दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल