दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मुंबई में सियासी बवाल! 
मुंबई

दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले मुंबई में सियासी बवाल! उद्धव ने रिलीज किया बाल ठाकरे का VIDEO

Ind vs Pak Asia Cup Match: एशिया कप में भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर तीखा विरोध हो रहा है। रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे की अगुवाई शिवसेना यूबीटी ने सिंदूर लगाकर विरोध किया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एक वीडियो बम फेंका है। पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने के खिलाफ आवाज उठाते हुए उद्धव ठाकरे की पार्टी ने बालासाहेब ठाकरे का एक पुराना वीडियो जारी किया है, जिसमें वे यह कह रहे हैं कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेला जाना चाहिए।

शुक्रवार को एक दिन पहले, उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि खून और पानी कभी एक साथ नहीं बह सकते, तो क्रिकेट और खून कैसे एक साथ बह सकते हैं? खेल और युद्ध को एक साथ कैसे खेला जा सकता है? उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने देशभक्ति को एक व्यापार बना दिया है। अब मैच से पहले दुबई में, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने यह पुराना वीडियो जारी किया है।

सिंदूर लगाकर मुंबई में विरोध प्रदर्शन

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (यूबीटी) पाकिस्तान के साथ इस मैच का कड़ा विरोध कर रही है। बालासाहेब ठाकरे का पुराना वीडियो रिलीज करने के साथ ही रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'सिंदूर' लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। यूबीटी के नेताओं ने सोनी लाइव को पत्र लिखकर इस मैच का प्रसारण रोकने की मांग की। यह पत्र पार्टी नेता आनंद दुबे ने सोनी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को भेजा है।

शिवसेना (यूबीटी) की महिला कार्यकर्ताओं ने भी सिंदूर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। भारत और पाकिस्तान का यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा।

मैच का LIVE प्रसारण रोकने की मांग

आनंद दुबे के पत्र के अनुसार, पार्टी ने कहा कि वे सोनी पिक्चर्स से दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच के सीधे प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील करते हैं। उनका कहना है कि इस मैच का प्रसारण भारत में नहीं होना चाहिए। इस पत्र के जरिए पार्टी ने शीघ्र और सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी