मुंबई जीपीओ (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai GPO में 200 ई-बाइक लॉन्च, इंडिया पोस्ट की लास्ट माइल डिलीवरी को मिली नई रफ्तार

Maharashtra: मुंबई जनरल पोस्ट ऑफिस में इंडिया पोस्ट ने 200 ई-बाइक लॉन्च कर लास्ट माइल डिलीवरी को नया आयाम दिया। कार्यक्रम में  ‘संदेश वीरों को’ अभियान और महिला सशक्तिकरण पर जोर देखने को मिला।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: स्थायी शहरी लॉजिस्टिक्स और राष्ट्रीय भावनाओं के संगम का साक्षी मंगलवार को महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल बना, जब इंडिया पोस्ट ने मुंबई जनरल पोस्ट ऑफिस में 200 ई-बाइक लॉन्च कीं। इस पहल का उद्देश्य लास्ट माइल डिलीवरी को तेज, स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ई-कॉमर्स और पार्सल सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ई-बाइक के जरिए डिलीवरी न केवल तेज होगी, बल्कि ईंधन की बचत और कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी। यह मॉडल घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में विशेष रूप से उपयोगी साबित होगा।

पोस्टमैन और पोस्टवुमन के सम्मान में विशेष कवर

कार्यक्रम के दौरान पोस्टमैन और पोस्टवुमन के सम्मान में एक विशेष पोस्टल कवर भी जारी किया गया, जो डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के योगदान का प्रतीक है। इसे डाक विभाग के नए युग की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

लोंगेवाला युद्ध की स्मृति में विशेष पहल

इस अवसर पर 1971 के लोंगेवाला युद्ध की स्मृति में एक विशेष पोस्टल कवर भी जारी किया गया, जिसे आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में दर्शाया गया है। इसके साथ ही “संदेश वीरों को” पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई, जिसके तहत आम नागरिक देश के सैनिकों को धन्यवाद और सम्मान संदेश भेज सकेंगे।

महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

ई-बाइक को हरी झंडी दिखाते हुए अमृता फडणवीस ने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम कदम है। ई-बाइक का संचालन पोस्टवुमन के लिए सुविधाजनक है और इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी।

हरित और स्मार्ट भविष्य की ओर कदम

अधिकारियों का मानना है कि यह पहल इंडिया पोस्ट को आधुनिक, टिकाऊ और भविष्य-उन्मुख सेवा प्रदाता बनाने में मदद करेगी। ई-बाइक आधारित डिलीवरी सिस्टम शहरी लॉजिस्टिक्स में एक नया मानक स्थापित कर सकता है।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद