स्वतंत्रता दिवस पर CSMT में शान से लहराया तिरंगा (फोटो नवभारत)
मुंबई

मुंबई: मध्य रेल के जीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, सीआर पर बढ़ेंगी 15 डिब्बा लोकल, गिनाई उपलब्धियां

Central Railway 15 Coach Local Trains: मुंबई CSMT में मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। 22 लोकल सेवाओं को 15 कोच में बदलने की घोषणा की गई।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

15 Coach Local Trains Mumbai CSMT: मध्य रेल के महाप्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने शनिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई स्थित मध्य रेल, मुख्यालय में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

महाप्रबंधक ने आरपीएफ परेड का निरीक्षण किया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने सभी रेलवे कर्मचारियों, उनके परिवारों और सम्मानित यात्रियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की प्रगति और विकास में मध्य रेल के महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व व्यक्त किया।

कर्मचारियों के अथक प्रयास

उन्होंने रेलवे कर्मचारियों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में कर्मचारियों के अथक प्रयासों से मध्य रेल ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। दूरदराज के क्षेत्रों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दिन-रात कार्य करते हुए रेलवे कर्मचारी रेल व्यवस्था को सुरक्षित रखने तथा परिचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

महाप्रबंधक ने कहा कि ग्राहक सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। समयपालन एक महत्वपूर्ण चुनौती बना हुआ है और हर परिस्थिति में यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा सुनिश्चित करना मध्य रेल का सर्वोच्च उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

पिछले एक दशक में रेलवे विद्युतीकरण के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति ने हाल में सामने आई तेल आयात संबंधी चुनौतियों से निपटने में राष्ट्र की काफी मदद की है।

महाप्रबंधक ने मध्य रेल के आरपीएफ जोनल साइबर सेल के हेड कांस्टेबल शंकर शिवस्वामी एडले को भी बधाई दी, जिन्हें 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित किया गया।

15 कोच की 54 लोकल

मीडिया से बातचीत के दौरान महाप्रबंधक ने घोषणा की कि मुख्य लाइन के सीएसएमटी–कर्जत/खोपोली सेक्शन की 22 उपनगरीय सेवाओं को 12 कोच से बढ़ाकर 15 कोच किया जाएगा। इसके साथ ही मध्य रेलवे पर 15-कोच वाली उपनगरीय सेवाओं की कुल संख्या 54 हो जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि 11 मेल एवं पैसेंजर ट्रेनों को नियमित ट्रेनों के रूप में अपग्रेड किया गया है, जिससे यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने मध्य रेल महिला कल्याण संगठन (CRWWO) द्वारा की जा रही विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने रेलवे कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की तथा मध्य रेल की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से उजागर करने के लिए मीडिया का भी धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मध्य रेल आरपीएफ डॉग स्क्वाड ने विभिन्न प्रदर्शन प्रस्तुत किए। इनमें महाप्रबंधक का स्वागत, फायर हर्डल जंप और भारतीय ध्वज की पहचान सहित कई प्रदर्शन शामिल थे।

वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

मध्य रेल सांस्कृतिक अकादमी के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। उल्लेखनीय है कि भारी बारिश भी कलाकारों के उत्साह को कम नहीं कर सकी और दोनों प्रस्तुतियां बारिश के बावजूद जारी रहीं। स्वतंत्रता और आजादी की भावना के प्रतीक के रूप में महाप्रबंधक ने तिरंगे रंग के गुब्बारे भी आकाश में छोड़े।

इस अवसर पर CRWWO की अध्यक्ष श्रीमती स्निग्धा श्रीवास्तव, CRWWO की कार्यकारिणी सदस्य, अपर महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी, प्रधान विभागाध्यक्ष, मुंबई मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

पहले अर्बन नक्सल अब दिमागी नक्सल! PM मोदी के बयान पर भड़की कांग्रेस, कहा- उनके पास मास्टर अब्यूजर की डिग्री

NHM Recruitment 2026: स्टाफ नर्स समेत 38 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से वॉक-इन इंटरव्यू , जाने सैलरी

TMC में नया सियासी भूचाल! बागी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे कुणाल घोष, ममता गुट में मची खलबली

यूपी में अब नहीं बिकेगा नकली पनीर-घी, योगी सरकार ने एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर लगाया बैन