रोहित शेट्टी और देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

रोहित शेट्टी पर हमले से बॉलीवुड में खौफ; IMPPA ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, मांगी 'Z+' सिक्योरिटी!

Rohit Shetty Firing Case: आईएमपीपीए ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र। फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल, सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

प्रिया जैस

IMPPA Letter to CM Devendra Fadnavis: रोहित शेट्टी के आवास पर हाल ही में हुए हमले को लेकर इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। एसोसिएशन ने निर्माता- निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के सामने हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सुरक्षा देने की मांग की है।

एसोसिएशन ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है और कहा है कि इससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। आईएमपीपीए ने पत्र में लिखा है कि रोहित शेट्टी भारतीय सिनेमा जगत की सम्मानित हस्ती हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों से न सिर्फ मनोरंजन किया है, बल्कि देश और समाज के लिए कई बार आगे आकर मदद की है।

गोलीबारी की घटना चिंताजनक

सामाजिक कार्यों और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनका योगदान सराहनीय रहा है। ऐसे में उनके आवास के सामने गोलीबारी की घटना बेहद चिंताजनक है। एसोसिएशन ने कहा कि यह घटना सिर्फ रोहित शेट्टी तक सीमित नहीं है। इससे कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, तकनीशियनों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों में डर फैल सकता है। महाराष्ट्र फिल्म और मनोरंजन जगत की सांस्कृतिक और आर्थिक ताकत है।

ऐसे में इस तरह की घटनाएं पूरे क्षेत्र को प्रभावित कर सकती हैं। आईएमपीपीए ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें। एसोसिएशन ने मांग की है कि घटना की जल्द, निष्पक्ष और पूरी तरह पारदर्शी जांच हो। साथ ही रोहित शेट्टी, उनके परिवार और पूरे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सुरक्षा देने के लिए मजबूत कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री पर जताया भरोसा

पत्र में कहा गया है कि एसोसिएशन को पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था मजबूत रहेगी और ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जाएगा। मुंबई में रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर 31 जनवरी की रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी हुई।

हमलावरों ने कम से कम 5 राउंड फायर किए, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। पुलिस ने मामले की जांच में अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें हथियार सप्लाई करने वाला भी शामिल है। मुख्य शूटर अभी फरार है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ाव की जांच हो रही है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा