आईआईटी मुंबई गेस्ट हाउस  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

IIT मुंबई गेस्ट हाउस में आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, एक हिरासत में, छात्रों का हंगामा

IIT Bombay News: IIT मुंबई के पवई कैंपस गेस्ट हाउस में डॉ. आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल खड़ा हो गया। पवई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।

रूपम सिंह

IIT Bombay Guest House Casteist Slur Controversy: आईआईटी मुंबई के पवई कैंपस स्थित गेस्ट हाउस का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करने और संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। घटना सामने आने के बाद कैंपस में छात्रों और अन्य लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

पवई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

मामले की जानकारी मिलने के बाद पवई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावड़े ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो की सत्यता, उसमें दिखाई देने वाले व्यक्ति और कथित बयान के संदर्भ समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

वीडियो की सत्यता की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो किस परिस्थिति में बनाया गया और उसमें कही गई बातों का वास्तविक संदर्भ क्या था, इसकी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वीडियो में सामने आए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

छात्रों में फिर बढ़ा आक्रोश

आईआईटी मुंबई का पवई कैंपस कुछ समय पहले साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले को लेकर भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन का केंद्र रहा था। अब कथित वायरल वीडियो के सामने आने के बाद कैंपस में एक बार फिर छात्रों का विरोध तेज होने की बात सामने आई है।

आक्रोशित छात्रों की ओर से मामले में जिम्मेदार बताए जा रहे प्रोफेसरों और स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। छात्रों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

पुलिस-प्रशासन की जांच पर नजर

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो की सत्यता और घटना के पूरे संदर्भ की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। परिसर में स्थिति पर पुलिस और प्रशासन नजर बनाए हुए हैं।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना