HSRP नंबर प्लेट समय सीमा बढ़ी (pic credit; social media)  
मुंबई

HSRP नंबर प्लेट: 4.83 लाख में सिर्फ 70 हजार वाहनों ने बदले प्लेट, समय सीमा फिर बढ़ी

Mumbai News: पनवेल आरटीओ क्षेत्र में 4.83 लाख पुराने वाहनों में से केवल 70 हजार ने HSRP नंबर प्लेट बदली। समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाई गई, लापरवाह चालकों पर अब RTO टीम कार्रवाई करेगी।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (HSRP) लगवाने को लेकर वाहन चालकों की उदासीनता लगातार सामने आ रही है। परिवहन विभाग ने अब तक चार बार समय सीमा बढ़ाई है, और एक बार फिर इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है। इसके बावजूद पनवेल आरटीओ क्षेत्राधिकार में अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं।

पनवेल आरटीओ के अनुसार, पनवेल, कर्जत, उरण और खालापुर तालुकों में कुल 4.83 लाख से अधिक पुराने वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक केवल 70,609 वाहनों पर ही HSRP नंबर प्लेट लगाई गई है। यह संख्या बेहद कम है और लापरवाही का सीधा संकेत देती है।

दरअसल, 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों पर HSRP लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए अब तक 10.06 लाख से अधिक वाहन मालिकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, लेकिन पंजीकरण के मुकाबले वास्तविक प्लेट फिटिंग का आंकड़ा बहुत पीछे है।

परिवहन आयुक्त विवेक श्रीमंतधार ने सभी क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिन वाहनों पर HSRP नहीं लगी है, उनके पुनः पंजीकरण, वाहन संशोधन, लाइसेंस नवीनीकरण जैसी सुविधाएं रोक दी जाएं।

पनवेल आरटीओ ने यह भी साफ किया है कि अंतिम तिथि तक नंबर प्लेट न बदलने वाले चालकों के खिलाफ वायुवेग टीम कार्रवाई करेगी। अधिकारियों का कहना है कि पुराने वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है, लेकिन अभी भी लाखों वाहन बिना HSRP के सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

वाहन चालकों की लापरवाही को देखते हुए आरटीओ विभाग के सामने यह एक बड़ी चुनौती है। समय सीमा बार-बार बढ़ाए जाने से लोग टालमटोल कर रहे हैं, लेकिन इस बार विभाग ने सख्त रुख अपनाने का संकेत दिया है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस