पांडवकड़ा झरने (सोर्स- सोशल मीडिया)  
मुंबई

नवी मुंबई में तूफानी बारिश का कहर: पांडवकड़ा झरने में बहे दो युवक, ठाणे जिले के लिए अगले 2 दिन 'रेड अलर्ट'

Navi Mumbai Rain: नवी मुंबई में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बीच खारघर के पांडवकड़ा वॉटरफॉल में दो युवक बह गए। मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे और मेयर सुजाता पाटिल ने राहत कार्यों का जायजा लिया।

रूपम सिंह

Navi Mumbai Rain Monsoon Red Alert: नवी मुंबई महानगरपालिका इलाके में 4 जुलाई, 2026 को सुबह 8.30 बजे से रात 7.30 बजे तक तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होती रही। इस दौरान मनपा क्षेत्र में 142.97 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस तूफानी बारिश के दौरान मनपा क्षेत्र में 11 स्थानों पर जलजमाव हुआ, वहीं 18 जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई। जिसमें किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

इस भारी बारिश के दौरान मनपा प्रशासन राहत कार्य में जुटा रहा। जिन निचले इलाकों में पानी भरने की शिकायतें मिल रही थीं, वहां पहुंचकर पानी निकालने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे थे, जहां जरूरी था वहां पानी निकालने वाले पंपों की संख्या बढ़ाई गई।

मनपा आयुक्त डॉ, कैलाश शिंदे सभी अधिकारियों के संपर्क में थे और हालात पर नजर रखे हुए थे। मेयर सुजाता पाटिल भी फील्ड में गई और मनपा प्रशासन को उन जगहों पर तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया, जहां पानी जमा हुआ था। इंडियन मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने अगले 2 दिनों के लिए ठाणे जिले के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है और भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका ने डिजास्टर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के जरिए

सभी सिस्टम तैयार रखे हैं और लोगों से भी जरूरी सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। किसी भी इमरजेंसी में लोगों को नवी मुंबई मनपा के डिजास्टर मैनेजमेंट कंट्रोल रूम के टेलीफोनः 022-27567060 / 61, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरः 1800222309 / 1800222310 पर संपर्क करने की अपील की है। उक्त भारी बारिश के दौरान मनपा के बेलापुर विभाग में 116 मिमी, नेरुल 96.60 मिमी, वाशी 116 मिमी, कोपरखैरने 157.80 मिमी, ऐरोली 193.80 मिमी और दिघा विभाग में 177.60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस भारी बारिश के दौरान वाशी स्थित एपीएमसी की मंडियों और सड़कों पर भी जलजमाव हुआ।

झरने के पानी में बह गए 2 युवक

प्रशासन की बार-बार दी गई चेतावनी और रोक के निशानों को पर्यटकों द्वारा नजरअंदाज करने की वजह से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें खारघर के मशहूर लेकिन खतरनाक पांडवकड़ा वॉटरफॉल इलाके में पानी के तेज बहाव में दो युवक बह गए। मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक तलोजा फेज 2 का रहने वाला है, जिसका नाम मोहम्मद है।

इस घटना को खारघर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस और अग्निशमन दल की टीमें इस 25 साल के युवक के शव की तलाश कर रही हैं। दूसरी घटना में मुंबई के सांताक्रुज स्थित कालिना कोलीवाड़ी इलाका का रहने वाले 19 साल का शेण्णोन किनी नामक युवक झरने के तेज बहाव में बह गया।

बता दें कि इस साल मानसून के दौरान खारघर इलाके में 4 दिनों के भीतर पानी में डूबने से होने वाली मौत की यह दूसरी घटना है। 1 जुलाई को मुंबई शहर के धारावी से कुछ लड़के घूमने के लिए खारघर आए थे, जो भारती विद्यापीठ के पीछे पहाड़ी के नीचे बनी झील में तैरने गए, लेकिन झील एक युवक की इस झील के पानी में डूबने से मौत हुई थी।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी