हर्षवर्धन सपकाल, युवा प्रदर्शन  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

शिवाजी पार्क प्रदर्शन पर FIR से भड़के हर्षवर्धन सपकाल, महाराष्ट्र सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप

Mumbai Shivaji Park Protest: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने महायुति सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उधर, शिवाजी पार्क में CJP प्रदर्शन के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

रूपम सिंह

Harshvardhan Sapkal Congress Youth Protest Maharashtra: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने केंद्र और महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है और आंदोलनों में शामिल लोगों पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सपकाल ने कहा कि ऐसे मामलों से युवा पीछे नहीं हटेंगे।

शुक्रवार को शिवाजी पार्क में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए सपकाल ने कहा कि

युवाओं ने लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार दबाव बनाकर लोगों की आवाज नहीं दबा सकती। यदि भाजपा ऐसा करने की कोशिश करती है तो उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त से पूछा सवाल

सपकाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा दो निर्वाचन आयुक्तों और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से भेजे गए पत्रों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं देने को लेकर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि इन पत्रों पर स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए, सपकाल ने भाजपा से हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान जैसे मुद्दों के जरिए ध्यान भटकाने के बजाय इन सवालों का जवाब देने को कहा।

MPSC और आदिवासी छात्रों के आंदोलन का हवाला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सपकाल ने नाशिक से मुंबई तक आदिवासी छात्रों के मार्च और एमपीएससी की कथित अनियमितताओं को लेकर पुणे शहर में हुए छात्र आंदोलनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये युवाओं में बढ़ते असंतोष के संकेत हैं।

सपकाल ने दावा किया कि छात्र एमपीएससी अध्यक्ष विवेक भीमनवार को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से इस मुद्दे पर जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई करने की मांग की।

CJP का 'जेल भरो': कॉकरोचों पर FIR

दादर के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का 'जेल भरो' प्रदर्शन, अचानक कानूनी पचड़े में फंस गया है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, आयोजकों और करीब 400 से 500 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोप है कि पुलिस द्वारा अनुमति न दिए जाने के बावजूद शुक्रवार शाम 4 बजे से 7 बजे के बीच, शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 और मीनाताई ठाकरे स्मारक के सामने, एक विशाल गैर-कानूनी जमावड़ा आयोजित किया गया था।

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह

2029 से पहले कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी? जेल भेजने की धमकी पर भड़के CM सरमा, बोले- कैदी नहीं, जनता देती है वोट

Weather Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पूरा इजरायल आपको गले लगाएगा...PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को भेजा ऐतिहासिक निमंत्रण