ठाणे RTI एक्टिविस्ट क्राइम केस (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवी मुंबई सुसाइड केस: कोर्ट के आदेश पर 3 अधिकारियों के खिलाफ FIR, हाइड्रा गांजा जांच से जुड़ा मामला

Navi Mumbai ANS Officers FIR News: नवी मुंबई के गुरुनाथ चिचकर सुसाइड केस में 11 महीने बाद बड़ा कदम उठाया गया है। कोर्ट के आदेश पर ATS के 3 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपूर्वा नायक

Gurunath Chichkar Suicide Case: नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में रहने वाले गुरुनाथ चिचकर के सुसाइड केस में घटना के 11 महीने बाद एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड के 3 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पता हो कि हाइड्रा गांजा केस में इंटरनेशनल रैकेट में गुरुनाथ चिचकर के दोनों बेटों का नाम सामने आया था। जिसकी वजह से उनसे पूछताछ की जा रही थी, इस जांच से तंग आकर उन्होंने 24 अप्रैल, 2025 की सुबह अपने घर पर सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया था।

नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर में रहने वाले गुरुनाथ चिचकर का सफर एक माथाडी वर्कर से एक डेवलपर तक रहा, पॉलिटिकल लीडर्स के बीच अच्छी पहचान रखने वाले चिचकर के दोनों बेटे धीरज और नवीन विदेश में रहकर हाइड्रा गांजा रैकेट चलाते थे। पुलिस ने उन पर आरोप लगाया था कि उनका अपना गैंग था और जिसके जरिए उन्होंने एशियाई देशों में हाइड्रा गांजा की स्मगलिंग करके खूब पैसा कमाया था।

अदालत में गया था मामला

  • उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक नोट लिखा था। इसके मुताबिक सुबह के समय एनसीबी अधिकारियों ने मुझे बुलाया था मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। चिचकर ने अपने नोट में लिया था कि अगर मैंने यह काम किया होता, तो मैं बर्दाश्त कर लेता और अपनी मां से माफी मांगता और उन अधिकारियों के नाम भी लिखता जिसकी वजह से यह परेशानी हुई।
  • इसके बाद उनकी पत्नी ने इन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की थी, हालांकि, कोई केस दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जैसे ही कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित