File 
मुंबई

UK में नौकरी देने का झांसा, 9 लाख की ठगी

प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud) के मामलों में बेइंतहा इजाफा हो रहा है। आए दिन अख़बारों में खबर छपती है और साइबर सेल पुलिस (Cyber Cell Police) लोगों को जागरूक करती है, लेकिन लोग लगातार जालसाजों की ठगी का शिकार हो रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जहां एक निजी कंपनी (Private Company) के लिए काम करने वाला 52 वर्षीय सिविल इंजीनियर (Civil Engineer) को साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। जालसाजों ने यूके (UK) में नौकरी (Job) की पेशकश कर उससे 9 लाख रुपए की ठगी की है। हालांकि साकीनाका पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शिकायत के मुताबिक, 13 अप्रैल को शिकायतकर्ता के दोस्त ने उसे नौकरी ढूंढने से संबंधित ई-मेल भेजा था।  शिकायतकर्ता ने उसे पढ़ा और अपना बायोडाटा उस पर भेज दिया और कुछ दिनों बाद जवाब आया कि उसे नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए कहा गया है। 15 अप्रैल को सिविल इंजीनियर को एक स्काइप वीडियो कॉल के दौरान एक लिखित परीक्षा देने के लिए कहा गया था और चार दिन बाद उन्हें एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें बताया गया कि उन्हें नौकरी के लिए चुना गया है। 

तीन साल के लिए उनके वीजा की व्यवस्था करने के लिए ई-मेल पर अपने दस्तावेज भेजें। जालसाजों ने उन्हें बैंक विवरण और एक जेम्स मूर का मोबाइल नंबर भी दिया, जिसे उन्होंने दिल्ली में ब्रिटिश दूतावास के कार्यकारी सहायक के रूप में पेश किया था और पीड़ित ने 9.09 लाख रुपए का भुगतान किया था।  

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत