मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स सोशल मीडिया) 
मुंबई

ठाणे-घोड़बंदर रोड पर टनल और एलिवेटेड ब्रिज को मंजूरी, 22,611 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से आसान होगा सफर

Mumbai Traffic News: सीएम फडणवीस ने ठाणे-घोड़बंदर रोड पर टनल व एलिवेटेड ब्रिज और नवी मुंबई मेट्रो विस्तार समेत ₹22,611 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी दे दी है।

रूपम सिंह

Mumbai Traffic Devendra Fadnavis: ठाणे से घोडबंदर रोड पर यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गायमुख से फाउंटेन होटल तक टनल एवं फाउंटेन होटल से भाईंदर तक एलिवेटेड ब्रिज को हरी झंडी दे दी है। परियोजना पूरा होने के बाद ठाणे-घोड़बंदर रोड पर ट्रैफिक फ्री यात्रा की जा सकती है। इसके साथ ही नवी मुंबई मेट्रो विस्तार को भी मान्यता दे दी गयी है। कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमिटी की बैठक में कुल 22 हजार 611 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने भरोसा जताया है कि इससे एमएमआर में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम आसान और तेज हो जाएगा। कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमिटी की बैठक में अहम निर्णय मुंबई महानगर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या के निराकण को लेकर मंगलवार मंत्रालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में कैबिनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कमिटी की बैठक हुई।

जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं सुनेत्रा अजित पवार, राजस्व चंद्रशेखर बावनकुले, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, उद्योग मंत्री डॉ. उदय सामंत, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 22,611 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। घोडबंदर रोड के गायमुख व फाउंटेन होटल के बीच 5.86 किमी लंबा छह लेन का टनल और फाउंटेन होटल से भाईंदर के बीच 9.58 किमी लंबा छह लेन का एलिवेटेड ब्रिज बनाया जाना है।

'वायबिलिटी गैप फंडिंग' केंद्र और राज्य सरकारें देंगी

इस परियोजना से पश्चिम मुंबई को ठाणे, कल्याण डोंबिवली, नाशिक, पनवेल के साथ-साथ नेशनल हाईवे-48 को देखते हुए तेज और आसान ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलेगी। यह टनल टीबीएम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया जाएगा और इसका व्यास 14 मीटर होगा।

इस टनल का काम लगभग पांच साल में पूरा करने की योजना है। वसई खाड़ी के समांतर चलने वाले एलिवेटेड ब्रिज पर वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकेंगे। यह परियोजना घोडबंदर रोड पर विशेषकर ठाणे और गुजरात की तरफ बढ़ते ट्रैफिक और भारी वाहनों के ट्रैफिक को कम करने में अहम होगा। यह प्रोजेक्ट 'बिल्ड-ऑपरेट-ट्रासफर' मॉडल के जरिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। 'वायबिलिटी गैप फंडिंग' केंद्र और राज्य सरकारें देंगी।

12 लाख यात्रियों को होगा फायदा

फडणवीस ने प्रोजेक्ट एरिया में एमएमआरडीए को स्पेशल प्लानिग अथॉरिटी बनाने की भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सिडको के नवी मुंबई मेट्रो रूट 1A (सागर संगम से सीबीडी बेलापुर) और मेट्रो रूट 2 (पेंढर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी-4) को मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट सागर संगम से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक कुल 28 किलोमीटर का लगातार मेट्रो रूट देगा। इस विस्तार में रूट 1A पर दो स्टेशन और रूट 2 पर ग्यारह स्टेशन शामिल हैं।

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात