मुंबई में घाटकोपर इमारत  (सोर्स: AI)
मुंबई

मुंबई के घाटकोपर में 61 साल के कारोबारी ने दी जान; परिचित से मिलने पहुंचे, फिर उसी की टेरेस से लगाई छलांग

Mumbai Suicide Case: घाटकोपर से आई घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। 61 वर्षीय कारोबारी पहले एक परिचित से मिलने पहुंचे और कुछ देर बाद उसी इमारत की 20वीं मंजिल की टेरेस से छलांग लगा दी।

मनीषा बोंदरे

Mumbai Ghatkopar Suicide Case: मुंबई के घाटकोपर पूर्व के पंतनगर इलाके में 61 वर्षीय कारोबारी मनीष मनीलाल भयानी ने इमारत की टेरेस से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे कई लोगों से हुए आर्थिक लेन-देन की बात सामने आई है।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मुंबई के घाटकोपर से सामने आई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

61 वर्षीय कारोबारी पहले एक परिचित से मिलने पहुंचे और कुछ देर बाद उसी इमारत की 20वीं मंजिल की टेरेस से छलांग लगा दी। पुलिस को शुरुआती जांच में आर्थिक लेन-देन का एंगल मिला है। CCTV फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की पड़ताल जारी है।

परिचित से मिलने पहुंचे थे मनीष मनीलाल भयानी

पुलिस के अनुसार, यह घटना पंतनगर पुलिस थाना क्षेत्र की इमारत क्रमांक 14, सीमा राजधानी में हुई। भयानी कल्याण सागर, प्लॉट नंबर 152, गारोडिया नगर, पंतनगर पूर्व में रहते थे। बताया गया कि घटना वाले दिन सुबह करीब 9 बजे वह इसी इमारत के फ्लैट नंबर 1302 में रहने वाले अपने परिचित अशोक करसनदास सोलंकी (71) से मिलने पहुंचे थे।

पुलिस के मुताबिक, अशोक सोलंकी के बेटे कृष्णा सोलंकी और भयानी के बीच व्यवसाय से संबंधित आर्थिक लेन-देन था। कृष्णा पिछले करीब एक साल से अपने पिता के साथ नहीं रह रहा था।

CCTV में सामने आया घटनाक्रम

पंतनगर पुलिस ने इमारत में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज के अनुसार, भयानी सुबह करीब पौने 11 बजे इमारत से बाहर निकले। इस दौरान अशोक सोलंकी भी उन्हें छोड़ने के लिए साथ आए थे।

इसके बाद करीब 11 बजे भयानी दोबारा अकेले इमारत में दाखिल हुए। जांच के मुताबिक, वह सीधे 20वीं मंजिल पर पहुंचे और इसके बाद टेरेस पर गए। कुछ देर बाद उन्होंने टेरेस से छलांग लगा दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

टेरेस पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सुरेश रेखचंद्र राठी ने भी भयानी को वहां देखा था। घटना की जानकारी मिलते ही पंतनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पंतनगर पुलिस की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लता सुतार के अनुसार, भयानी ने कई लोगों से पैसे लिए थे और आर्थिक लेन-देन को लेकर वह परेशान थे, ऐसी जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। CCTV फुटेज, आर्थिक लेन-देन और अन्य परिस्थितियों की जांच के आधार पर पुलिस आत्महत्या के पीछे की पूरी वजह पता लगाने में जुटी है।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता