किरीट सोमैया का इंस्पेक्शन दौरा (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

घाटकोपर स्टेशन रोड पर अतिक्रमण का जायजा, किरीट सोमैया ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Ghatkopar Railway Station के बाहर अतिक्रमण की समस्या को लेकर पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने स्टेशन रोड और एमजी रोड का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान फेरीवालों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

अपूर्वा नायक

Kirit Somaiya Inspection Visit: मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के बाहर अतिक्रमण और ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने स्टेशन रोड और एमजी रोड का निरीक्षण किया।

उनके दौरे की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड और आसपास के इलाकों में मौजूद कई फेरीवालों ने अस्थायी रूप से फुटपाथ खाली कर दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस, रेलवे और महानगरपालिका (मनपा) के अधिकारी भी मौजूद थे। सोमैया ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से सड़क और फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर सवाल किए और स्थिति पर नाराज़गी जताई।

विकलांगता कोटे के स्टालों पर सवाल

दौरे के दौरान यह मुद्दा भी सामने आया कि विकलांगता के नाम पर आवंटित किए गए कुछ स्टाल कथित तौर पर किराए पर दे दिए गए हैं। इसे गंभीर मामला बताते हुए किरीट सोमैया ने मनपा अधिकारियों से जवाब तलब किया और इस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अतिक्रमण को लेकर लगाए आरोप

सोमैया ने दावा किया कि इन इलाकों में कुछ स्थानों पर अवैध रूप से बाहरी नागरिकों द्वारा धंधा किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि अवैध गतिविधियां पाई जाती हैं तो संबंधित एजेंसियों को जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी मामलों में कानून के तहत कार्रवाई हो।

रिक्शा स्टैंड और ट्रैफिक जाम की समस्या

घाटकोपर के एमजी रोड पर फेरीवालों का अतिक्रमण लगातार बढ़ने से पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्टेशन रोड पर करीब दो दर्जन से अधिक अनधिकृत रिक्शा स्टैंड बनाए जाने का आरोप है, जहां सैकड़ों ऑटो खड़े रहते हैं। इससे इस व्यस्त इलाके में अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।

सख्त निर्देश, कार्रवाई के संकेत

सोमैया ने मनपा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क और फुटपाथ पूरी तरह खाली कराए जाएं, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह का निरीक्षण उन्होंने हाल ही में भांडुप स्टेशन पर भी किया था।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया