ओवरहेड वायर हादसा,चपेट में आया युवक सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

घाटकोपर स्टेशन पर लोकल की छत पर चढ़ते समय बिजली के तार की चपेट में आया युवक, 19 मिनट रुकी रही ट्रेन

Ghatkopar Railway Station: घाटकोपर स्टेशन पर लोकल ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ते समय व्यक्ति ओवरहेड वायर की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे के कारण 19 मिनट तक डाउन फास्ट लाइन पर ट्रेनें प्रभावित रहीं।

रूपम सिंह

Ghatkopar Local Train OHE Accident: मध्य रेलवे के घाटकोपर स्टेशन पर मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति लोकल ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ने की कोशिश के दौरान ओवरहेड वायर (OHE) की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर ओएचई की बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ी, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ।

ट्रेन 19 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही

मध्य रेलवे के अनुसार, CSMT-टिटवाला फास्ट लोकल शाम 6.33 बजे घाटकोपर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के डिब्बे पर चढ़ने की कोशिश की और ओएचई के संपर्क में आ गया। घटना के बाद ट्रेन करीब 19 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।

RPF ने अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने घायल व्यक्ति को नीचे उतारा। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

कुछ देर बंद रही OHE बिजली आपूर्ति

सुरक्षा के मद्देनजर शाम 6.38 बजे से 6.47 बजे तक ओएचई की बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके कारण डाउन फास्ट लाइन पर लोकल ट्रेनों के साथ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

कुर्ला, दादर और घाटकोपर में बढ़ी भीड़

घटना शाम के व्यस्त समय में हुई, जब बड़ी संख्या में यात्री कार्यालयों से घर लौट रहे थे। ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण कुर्ला, दादर और घाटकोपर स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। यात्रियों को नियमित लोकल पकड़ने के लिए काफी इंतजार और मशक्कत करनी पड़ी।

बिजली बहाल होने के बाद भी असर जारी

ओएचई की बिजली आपूर्ति कुछ ही मिनटों के लिए बंद रही, लेकिन इस दौरान ट्रेनों के रुकने से देरी का असर काफी देर तक बना रहा। डाउन फास्ट लाइन पर यातायात सामान्य होने में समय लगा और शाम के पीक आवर में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Mad Sandhu Shot Dead: मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या, अमृतसर में सनसनी

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस