Adani and Pawar Relations: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार के निधन से पूरा राज्य स्तब्ध हो गया। राजनीति के साथ-साथ व्यापार और फिल्म जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। अजित पवार के निधन से व्यापार जगत में शोक है। इस हादसे पर गौतम अदाणी ने शोक व्यक्त किया। गौतम अदाणी ने अजित पवार के निधन पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया।
गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन से बहुत दुख हुआ। अभी एक महीने पहले ही, हम बारामती में शरद पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI के उद्घाटन के लिए साथ खड़े थे - यह एक ऐसा पल था जो अजीत जी के विजन, प्रगति में उनके विश्वास और भारत के युवाओं और उसके भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दिखाता था।"
गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर किया।
गौतम अदाणी ने महाराष्ट्र को लेकर उनके विजन पर आगे लिखा, "हम उनके काम को जारी रखकर और भविष्य के लिए तैयार महाराष्ट्र बनाने के उनके सपने को पूरा करके उनकी विरासत का सम्मान करें।"
यह भी पढ़ें - अपनी बात के पक्के थे अजित दादा, नम आंखों से बोले एकनाथ शिंदे, कहा- आज लाडली बहनों ने अपना भाई खो दिया
पवार परिवार और गौतम अदाणी के बीच दशकों से गहरे संबंध रहे है। गौरतलब है कि गौतम अदाणी इससे पहले वर्ष 2022 में पवार परिवार के गृह नगर बारामती आए थे, जहां उन्होंने विज्ञान एवं नवोन्मेष गतिविधि केंद्र के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था। पवार और अदाणी के बीच संबंध लगभग दो दशक पुराने बताए जाते हैं।